भारत सिनेमा जगत की मशहूर सिंगर लता मंगेशकर एक जाना माना नाम है। लता मंगेशकर ने अपना पूरा जीवन संगीत के नाम कर दिया। जब लता जी बच्ची थी तभी से उन्होंने गाने गाना शुरू कर दिया था। अब इतनी अधिक उम्र होने के बाद भी उनके गाने युवाओं में और बुजुर्गों में काफी पसंद किए जाते हैं। लता जी ने अपने 70 वर्ष के संगीत क्षेत्र में 25000 से अधिक गाने गाए हैं। स्वर कोकिला कहलाने वाली लता जी एक बेहतरीन सिंगर है जिनकी आवाज सुनकर आज भी हर उम्र का शख्स उनकी आवाज़ का दीवाना हो जाता है। आज आपको बताते हैं लता मंगेशकर की कुल संपत्ति कितनी है।
लता मंगेशकर का संगीत क्षेत्र में कदम
लता जी का जन्म 1929 में हुआ था। इंदौर की रहने वाली लता मंगेशकर ने अपनी कम उम्र में ही गाने गाना शुरू कर दिया और संगीत के क्षेत्र में सन 1942 से सक्रिय हैं। लता जी ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में संगीत के क्षेत्र में कदम रखा और उन्होंने अपने पहले गाने से ही लोगों को अभिभूत कर दिया था। लता जी ने सिनेमा जगत में सबसे अधिक हिट गाने दिए हैं। लगभग 70 वर्षों तक संगीत क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद अब वह अपने घर में आराम से रहती हैं। वह अब 90 वर्ष से अधिक उम्र की हो गई है इसलिए पिछले कुछ समय से उन्होंने गाने गाना छोड़ दिया। लता जी ने अपने कैरियर में बड़े-बड़े गायकों के साथ गाने गाए हैं जिनमें आशा भोसले, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, शमशाद बेगम, मुकेश जैसे महान संगीतकार शामिल हैं। लता जी के साथी गायकों ने धीरे धीरे इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन अपने कैरियर में आगे बढ़ते बढ़ते लता जी ने समय-समय पर नए नए गायकों के साथ गाने गाए।
लता मंगेशकर की कुल संपत्ति है इतनी
सुरों के जादूगर कहीं जाने वाली 90 वर्षीय लता मंगेशकर ने अपने कैरियर में बहुत अधिक हिट गाने गाए हैं। लता जी की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 50 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। जो भारतीय मुद्रा में 368 करोड रुपए के बराबर है। आपको बता दें कि फिल्म डायरेक्टर यश चोपड़ा ने veer-zaara फिल्म में गानों के लिए लता जी को चूना था। इस फिल्म के सभी गाने हिट साबित हुए थे तब खुश होकर यश चोपड़ा ने लता जी को मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी। इसके अलावा लता जी वोल्वो और फोर्ड की गाड़ियां भी रखती हैं।
2001 में मिला भारत रत्न
लता मंगेशकर के अभूतपूर्व योगदान और देश के लिए अपने समर्पण को लेकर 2001 में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न दिया गया। भारत रत्न के अलावा लता जी पद्म विभूषण, पद्म भूषण, दादासाहेब फालके अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। लता जी ने हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं। उन्होंने भारत के अलावा दूसरे देशों में भी गाने गाए हैं।