कचरे के पहाड़ पर कैटवॉक करते नजर आई मिस झारखंड, सरकार को दिया संदेश

```

सामान्य तौर पर देखा जाए तो मॉडलिंग करने वाले लोग शानो शौकत से रहते हैं। जहां मॉडल का अच्छे पहनावे के साथ साथ रहने का तरीका भी शानदार होता है। हाल ही में आई एक खबर के अनुसार झारखंड के रहने वाली एक मॉडल सुरभि की एक तस्वीर और वीडियो सामने आया है जिसमें वह कचरे के एक पहाड़ पर कैटवॉक करती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि सुरभि मिस झारखंड भी रह चुकी हैं। सुरभि ने यह वीडियो इसलिए सोशल मीडिया पर डाला क्योंकि वह सरकार का ध्यान इस कचरे के पहाड़ की और करना चाहती है।

कचरे के पहाड़ पर कैटवॉक करते नजर आई मिस झारखंड, सरकार को दिया संदेश
कचरे के पहाड़ पर कैटवॉक करते नजर आई मिस झारखंड, सरकार को दिया संदेश

सरकार का ध्यान खींचा कचरे के पहाड़ की ओर

सुरभि ने अपने जीवन में काफी सफलता हासिल की है और वह मिस झारखंड भी रह चुकी हैं। अब सुरभि ने इस मुद्दे को इसलिए उठाया है क्योंकि उनके अनुसार रिंग रोड से गुजरते समय उसे इस समस्या का ख्याल आया। तब सरकार और नगर निगम का ध्यान इस समस्या की ओर खींचने के लिए उन्होंने यह प्लान बनाया। आपको बता दें कि सरकार को काफी चीजें पता होने के बावजूद भी उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है लेकिन जब कोई खास इंसान सरकार का ध्यान समस्या की ओर खींचता है तो सरकार को मजबूरी में कदम उठाना पड़ता है।

```

ड्रोन से फिल्माया गया कैटवॉक

झारखंड के रांची की रहने वाली सुरभि कचरे के पहाड़ पर कैटवॉक करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इस कैटवॉक को ड्रोन कैमरे से फिल्माया है इसे करीब आधे घंटे तक फिल्माया गया। इस पूरे प्लान का उद्देश्य सरकार का इस कचरे की पहाड़ की ओर ध्यान खींचना था। आपको बता दें कि रांची का कचरा यहां फेंका जाता है ऐसे में कचरा जमा होते होते इतना अधिक हो गया कि वह एक पहाड़ का रूप ले चुका है। यहां से गुजरने वाले लोगों को दूर से ही बदबू झेलनी पड़ती है। इस कचरे के पहाड़ से 1-2 किलोमीटर दूर तक बदबू आती है और इससे लोगों के शरीर में किटाणु भी जाते हैं जिससे उनकी सेहत पर प्रभाव पड़ता है।

कचरे के पहाड़ पर कैटवॉक करते नजर आई मिस झारखंड, सरकार को दिया संदेश
कचरे के पहाड़ पर कैटवॉक करते नजर आई मिस झारखंड, सरकार को दिया संदेश

रांची की रहने वाली मिस झारखंड सुरभि के इस कदम की चारों ओर तारीफ की जा रही है। लोगों ने कहा कि यह बेहद ही अच्छा कदम है जिसके अनुसार सरकार इस समस्या का समाधान कर सकती है। इस वीडियो के बाद लोगों के अलग अलग तरीके से कमेंट आ रहे हैं। सब सुरभि का साथ देते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment