मां के सामने यमराज ने भी टेके घुटने, मरे हुए बेटे को कर लिया जिंदा!! देखे रोचक कहानी

पूरी दुनिया में एक मां का प्यार सबसे अधिक माना जाता है। एक मां सदैव अपने बच्चों की रक्षा करती है। मां की ममता इंसानों के साथ साथ जानवरों में भी देखने को मिलती है। यहां तक कि कई जानवर ऐसे होते हैं जो अपने बच्चों को बचाने के लिए खुद की जान भी दांव पर लगा देते हैं लेकिन उन्हें छोड़कर नहीं जाते हैं। मां की ममता की मिसाल पेश करने वाली एक घटना सामने आई है जिसमें एक मां ने अपने बेटे को यमराज के पास से वापस छुड़वा लिया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था लेकिन इसके बावजूद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और अपने बेटे को जिंदा किया।

मां के सामने यमराज ने भी टेके घुटने, मरे हुए बेटे को कर लिया जिंदा!! देखे रोचक कहानी
मां के सामने यमराज ने भी टेके घुटने, मरे हुए बेटे को कर लिया जिंदा!! देखे रोचक कहानी

डॉक्टरों ने दे दिया था जवाब, किया मृत घोषित

दरअसल यह घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले की है जहां एक बच्चे को भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और घर वालों को इसे अपने साथ वापस घर ले जाने को कहा लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं था। आपको बता दें कि हितेश और जानवी नाम की पति पत्नी को एक बेटा हुआ था। जिसके कुछ समय पहले टाइफाइड हो गया था और वह इसे दिखाने के लिए अपने नजदीकी रोहतक के एक अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। जब वे दोनों अपने बेटे को लेकर दिल्ली गए तो इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक मां अपने कलेजे का टुकडे को सामने पड़ा देखकर काफी दुखी हुई। डॉक्टर ने कहा कि आप इसे घर लेकर जाइए इसके बाद दोनों माता-पिता अपने बेटे के मृत शरीर को लेकर अपने घर आ गए।

मां के सामने यमराज ने भी टेके घुटने, मरे हुए बेटे को कर लिया जिंदा!! देखे रोचक कहानी
मां के सामने यमराज ने भी टेके घुटने, मरे हुए बेटे को कर लिया जिंदा!! देखे रोचक कहानी

मां की ममता के आगे यमराज ने मान ली अपनी हार

हितेश और जानवी जब अपने बेटे को घर लेकर आए तब तक काफी रात हो चुकी थी जिसके कारण उसका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। इसके बाद उसकी मां अपने सामने पड़े मृत बेटे को देखकर काफी दुखी हो रही थी और अपने बेटे के लिपट लिपट कर पूरी रात रो रही थी। इसे भगवान की लीला कहे या फिर चमत्कार, पूरी रात मां की ममता बच्चे पर बरस रही थी तभी बच्चे के शरीर में कुछ हलचल दिखाई दी। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने वापस से इलाज शुरू किया और कुछ समय बाद उसको होश आ गया। इसके बाद वह बच्चा स्वस्थ होकर अपने घर लौट आया। इस तरह से एक मां ने अपने ममता के बलबूते पर अपने बेटे को यमराज से वापस छीन लिया।

अगर आपको मां की ममता की ताकत पर यकीन है तो लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights