आए दिन हम खबरों में कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में सुनते हैं जिनकी हम कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। देश ही नहीं बल्कि दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं आकस्मिक रूप से होती रहती है जिनको सुनकर व्यक्ति काफी आश्चर्यचकित हो जाता है। कई घटनाएं तो ऐसी होती है जिन्हें सुनकर उन घटनाओं पर विश्वास करना ही मुश्किल हो जाता है परंतु वास्तविकता के आगे सारे मिथ्या भ्रम टूट जाते हैं और अंत में वास्तविकता की ही जीत होती है।
ऐसी ही एक अजीबोगरीब वास्तविकता से परिचित करवाने वाली खबर हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको विश्वास ही नहीं हो पाएगा परंतु यह सच्ची घटना है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि एक 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जी हां दोस्तों यह बात सुनकर आप काफी हैरान हो गए होंगे परंतु यह घटना गुजरात के कच्छ प्रांत में घटित हुई है। आज के समय में कई नवविवाहित दंपत्ति भी अनुचित दिनचर्या होने के कारण संतान प्राप्ति से वंचित होते हुए दिखाई देते हैं परंतु ऐसे समय में इस 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला का गर्भवती होकर बच्चे को जन्म देना सचमुच आश्चर्य में डाल देता है।
यह घटना गुजरात के कच्छ प्रांत के रापर तहसील के अंतर्गत आने वाले केमोरा गांव में घटित हुई है। बुजुर्ग महिला के द्वारा बच्चे को जन्म दिया जाने के बाद पूरे गांव में खुशियों का माहौल है और हर कोई बुजुर्ग दंपत्ति को शुभकामनाएं दे रहा है।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपत्ति के घर पिछले 45 वर्षों से बच्चे की उत्पत्ति नहीं हो पाई थी। हो सकता है शायद दोनों में से किसी एक में शारीरिक कमी के चलते ऐसा हुआ हो। परंतु बुजुर्ग दंपत्ति ने संतान उत्पत्ति की उम्मीद इतनी उम्र बीत जाने के बाद भी नहीं छोड़ी। दोनों ही दंपत्ति अपनी इस समस्या का निवारण करने के लिए डॉक्टर भानुशाली नाम के एक डॉक्टर के पास पहुंचे और उन्हें इस विषय के बारे में समझाया।
परंतु डॉक्टर भानुशाली ने उन्हें कहा कि उनकी उम्र 70 वर्ष हो चुकी है और इस उम्र में बच्चे को जन्म दे पाना लगभग असंभव सा होता है। परंतु बुजुर्ग दंपत्ति अपनी जिद पर अड़े रहे।
बुजुर्ग दंपत्ति की जिद के आगे डॉक्टर भानुशाली ने अपना प्रयत्न किया और फिर आईवीएफ टेक्नोलॉजी के जरिए बुजुर्ग महिला को संतानोत्पत्ति की प्रक्रिया की गई। बाद में महिला गर्भवती भी हुई और उसके द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया। बुजुर्ग महिला के द्वारा 70 वर्ष की आयु में बच्चे को जन्म दिया जाने पर डॉक्टर भी स्वयं हैरान है।
डॉक्टर भानुशाली ने बताया कि उन्होंने बुजुर्ग दंपत्ति को बहुत समझाने का प्रयास किया परंतु बुजुर्ग दंपत्ति अपनी बात पर यह कहते हुए अड़े रहे कि उनके घर में इसके पहले भी ज्यादा उम्र की महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है इसलिए वे अपना प्रयास करें। अंततः बुजुर्ग दंपत्ति के घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने लगी और वे सभी काफी खुश हैं।