आजकल जब इंट’रनेट का प्रचार प्रसार तेजी से फैल रहा है ऐसे में छोटे-छोटे बच्चे भी काफी प्रतिभाशाली होते जा रहे हैं। हम आए दिन खबरों में और सुर्खियों में छोटे बच्चों के द्वारा किए गए बड़े-बड़े कारनामों के बारे में सुनते रहते हैं।
अपनी कम उम्र होने के बावजूद भी बच्चे कई ऐसे रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं जिन्हें बनाना बड़े बड़ों के बस की बात नहीं होती। कोई बच्चा स्विमिंग करके विश्व रिकॉर्ड बना रहा है तो कोई बच्चा साइकिलिंग करके विश्व रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसा ही एक विश्व रिकॉर्ड इंदौर की रहने वाली केवल 6 वर्ष की बच्ची ने बनाया है और सबको आश्चर्यचकित कर दिया है।
इंदौर की रहने वाली 6 वर्ष की बच्ची जियाना शाह एक बिजने’समैन की बेटी है। जियाना शाह ने बहुत ही अद्भुत किस्म का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि जियाना ने विश्व के 195 देशों की सामान्य जानकारियां 9 मिनट 31 सेकंड मैं बता कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
यह प्रतिस्पर्धा ऑनलाइन सेशन के माध्यम से हुई थी और इस प्रतिस्पर्धा में जियाना की परीक्षा लेने के लिए सभी जज भी ऑनलाइन तरीके से ही शामिल हुए थे। परीक्षा का परिणाम आते ही ज’ज समेत हर कोई जियाना कि इस प्रतिभा का कायल हो गया और उन्हें शुभकामनाएं देने लगा।
बता दें कि इस प्रतियोगिता के लिए जियाना पिछले 2 वर्षों से लगातार तैयारियां कर रही थी। जियाना ना केवल ऑनलाइन तरीके से इस प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी कर रही थी बल्कि वे समय-समय पर अपने परिवार वालों के साथ भी इस परीक्षा के लिए तैयारी करती थी। जियाना ने हर देश का केवल झंडा देखकर उस देश से जुड़ी हुई साथ जानकारियां बताई है।
जियान ने केवल झंडा देखकर उस देश की राजधानी, करंसी, भाषा, महाद्वीप और फेमस जगह जैसी साथ जानकारियां साझा करते हुए यह अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाया है और दिए हुए समय से भी कम समय में यह सारी जानकारियां देकर यह विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
जानकारी के मुताबिक जियाना को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 12 मिनट का समय दिया गया था परंतु जियाना ने इन सारे प्रश्नों के उत्तर केवल 9 मिनट 31 सेकंड और 80 मिली सेकंड में ही दे दिए। इसके पहले भी यह रिकॉर्ड एक भारतीय बच्ची के ही नाम पर दर्ज है।
उस बच्ची की एज 8 वर्ष थी परंतु उसने इन सारे प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कुल 13 मिनट का समय लिया था। लेकिन अब जियाना शहा ने केवल 9 मिनट 31 सेकंड में इन प्रश्नों का उत्तर बेकार अद्भुत रिकॉर्ड बना दिया है जिसे तोड़ पाना अब काफी कठिन प्रतीत हो रहा है। जियाना के द्वारा प्राप्त की गई इस उपलब्धि के लिए हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है और उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है।