55 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनी महिला, 35 साल से सुनी थी गोद

हर महिला की इच्छा होती है कि उसकी गोद में भी संतान फले फूले। हर महिला शादी के बाद जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं ताकि वह भी अपने बच्चों को अपने सीने से लगाकर लाड प्यार कर सके। लेकिन कुछ ऐसी महिलाएं भी होती है की शादी के कई वर्षों बाद तक भी वे महिलाएं संतान सुख से वंचित रह जाती है।

ऐसी ही एक महिला की दास्तान हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे शादी होने के बाद 35 साल तक सुनी गोद लिए ही रहना पड़ा लेकिन आखिरकार भगवान ने उस महिला की सुन ली और उसे एक नहीं बल्कि 3 बच्चे दे दिए।

55 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनी महिला, 35 साल से सुनी थी गोद
55 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनी महिला, 35 साल से सुनी थी गोद

संतान पाने के लिए किए थे कई प्रयास

कई वैवाहिक पति पत्नी संतान प्राप्ति के लिए बड़े-बड़े मंदिरों में मन्नत मांगते हैं और कई वैवाहिक दंपत्ति ऐसे होते हैं जो बच्चे पैदा न कर पाने की क्षमता के कारण बड़े-बड़े अस्पतालों में इलाज करवाते हैं। लेकिन दुर्भाग्य इतना होता है कि आखिरकार वह संतान प्राप्त नहीं कर पाते।

लेकिन कुछ लोगों की किस्मत काफी अच्छी होती हैं जिनमें से एक है केरल की रहने वाली सीसी और उनके पति जॉर्ज एंटीना। सीसी की उम्र वर्तमान में 55 वर्ष है और उनके पति जॉर्ज की उम्र 59 वर्ष है। दोनों की शादी साल 1987 में हुई थी और शादी के बाद अभी तक उन्हें कोई संतान नहीं हो पाई थी।

55 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनी महिला, 35 साल से सुनी थी गोद
55 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनी महिला, 35 साल से सुनी थी गोद

35 साल बाद हुआ चमत्कार

दोनों ही पति पत्नी संतान प्राप्ति के लिए कई बार प्रयास किए। बड़े-बड़े डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाया। इतना ही नहीं विदेशों में भी अपने इलाज पर काफी पैसा खर्च किया लेकिन उन्हें अंत में निराशा ही हाथ लग रही थी। इतने साल से सूनी गोद लेकर घूम रही महिला काफी दुखी रहती थी और हमेशा से यह विनती करती थी कि भगवान जल्दी उसकी गोद भरदे।

लेकिन जैसा कि हमने सुना है भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं। यह कहावत बिल्कुल सटीक रूप से सही साबित होती इस मामले में दिखाई दी और 35 साल बाद इन दोनों पति पत्नी के घर में बच्चों की किलकारियां गूंजी।

55 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनी महिला, 35 साल से सुनी थी गोद
55 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनी महिला, 35 साल से सुनी थी गोद

महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म

कितने साल से दोनों पति-पत्नी केवल एक बच्चे के लिए तरस रहे थे लेकिन भगवान ने इनकी झोली में 3 बच्चे डाल दिए। अचानक से मिली इतनी बड़ी खुशी से दोनों पति-पत्नी का दिल काफी गदगद हो गया। वही इस खबर को जिसने भी सुना वह भी काफी हैरान रह गया। क्योंकि यह ऐसा किस्सा था जो करोड़ों में केवल एक दिखाई देता है। नामुमकिन को मुमकिन होता देखकर हर कोई काफी हैरान रह गया। जिसके बाद जब सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई तो सभी लोग इन दोनों पति-पत्नी को शुभकामनाएं देने लगे।

1 thought on “55 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनी महिला, 35 साल से सुनी थी गोद”

  1. तो ये चमत्कार कैसे हुआ
    मेडिकल साईंस से या दैविक चमत्कार

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights