10वी की परीक्षा देने में व्यस्त था दूल्हा, मंडप में प्रतीक्षा कर रही थी दूल्हन जानिए दिलचस्प कहानी
मध्यप्रदेश के छतरपुर के कल्याण मंडप में शादी का समारोह चल रहा था। इस सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन, बुंदेलखंड परिवार द्वारा किया गया था। इस सामुहिक विवाह सम्मेलन मे एक साथ 11 जोड़े शादी के बंधन में बंधने वाले थे।
ऐसे में एक दुल्हन ऐसी भी थी जो शादी के जोड़े में हाथ मे मेहंदी लगाए अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी।समय जैसे जैसे बीतता चला जा रहा था वैसे वैसे दुल्हन की धड़कन तेज हो रही थी।
और इस लम्बे इन्तजार के बाद आखिरकार दूल्हा 4 गण्टे बाद मंडप में पहुंचा।
दरअसल, उस समय दूल्हा 10वी का एग्जाम देने में व्यस्त था।
एग्जाम देने के बाद जब मंडप पहुंचा तो उसने नई परिवार की शुरुआत की ।
दूल्हे रामजी से हुई बातचीत में पता चला है कि वो 10वी क्लास में है और उन्होंने 10वी के एग्जाम के लिए दिन रात पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए परीक्षा को प्राथमिकता देने जरूरी था बजाय शादी के। शादी अपनी जगह है और परीक्षा अलग।
दुल्हन प्रीति सेन ने भी होने वाले पति के इस व्यवहार की सराहना की उन्होंने कहा कि पढ़ाई को लेकर इतनी गंभीरता अच्छी बात है.अगर वो एग्जाम देने नही… अगर वो एग्जाम देने नही चाहते तो उनके सारे साल की गई मेहनत मिट्टी में मिल गई होती।
शादी वाले दिन दूल्हे रामजी का साइंस का एग्जाम था। और इस कारण से वो शादी में 4 घण्टे लेट पहुंचे। रामजी का कहना है हमे उस चीज़ पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए जिससे हम अपने सपनो को साकार कर सकते है। उन्होंने कहा है कि मेरे जिंदगी के आज दो एग्जाम थे। एक मेरी पढ़ाई का औऱ दूसरा मेरी जिंदगी का।