सिंगापुर से शादी करने आई लड़की, हरियाणा के लड़के से फेसबुक पे हो गया था एक दूसरे को प्यार

सिंगापुर से शादी करने आई लड़की, हरियाणा के लड़के से फेसबुक पे हो गया था एक दूसरे को प्यार

प्यार अगर सच्चा हो तो, सात समुंद्र पार से भी खींचा चला आता है। ये कहावत सच कर दिखाई सिंगापुर की एक युवती ने। जिनका नाम है एड्रिनो। दरअसल, विनोद जो की कैथल के निवासी है। कुछ सालों पहले काम की तलाश में सिंगापुर गए थे। यहाँ फेसबुक के जरिये उनकी मुलाकात एड्रिनो से हुई। दोनो एक दूसरे से सोशल मीडिया के जरिये बात करने लग गए। और फिर इन दोनों की दोस्ती हो गई। उसके बाद ये दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर एक दिन दोनो की मुलाकात दीवाली वाले दिन सिंगापुर में हुई।
दोनो आपस मे अच्छे दोस्त बन चुके थे। उसके बाद दोनो एक दूसरे को पसन्द करने लगे और दोनो को आपस मे प्यार हो गया।

सिंगापुर से शादी करने आई लड़की, हरियाणा के लड़के से फेसबुक पे हो गया था एक दूसरे को प्यार
सिंगापुर से शादी करने आई लड़की, हरियाणा के लड़के से फेसबुक पे हो गया था एक दूसरे को प्यार

2019 विनोद आया था दोस्त के जन्मदिन में, कोरो*ना की वजह से भारत मे ही फंसा

बात 2019 की है जब विनोद अपने दोस्त की शादी में सिंगापुर से आ गया था। उसके बाद, भारत मे कोरोना के बढ़ते मरीजो को देखते हुए, फ्लाइट पर रोक लगा दी गई थी और विनोद की फ्लाइट कैंसिल हो गई थी। जिस वजह से मजबूरन विनोद को भारत मे ही रुकना पड़ गया। इसके बाद दोनों सिर्फ सोशल मीडिया एवं फ़ोन पे बात करते रहे। इस दौरान, दोनो को मिले 2 साल से ज्यादा समय बीत चुका था। इस बीच एड्रिनो, विनोद से मिलने के लिए तड़प रही थी। और उन्होंने एक आईडिया सोचा,क्यों न भारत जाकर विनोद को सरप्राइज किया जाए।

सिंगापुर से शादी करने आई लड़की, हरियाणा के लड़के से फेसबुक पे हो गया था एक दूसरे को प्यार
सिंगापुर से शादी करने आई लड़की, हरियाणा के लड़के से फेसबुक पे हो गया था एक दूसरे को प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से पता चला कि एक दिन दिल्ली एयरपोर्ट से विनोद को कॉल आया, उधर से एड्रिनो बोल रही थी, एड्रीनो की आवाज़ सुनकर विनोद भौचक्का रह गया। और उसको यकीन नही आ रहा था। कि, सच मे इतनी दूर से एड्रिनो उससे मिलने आ सकती है। इसके बाद, एड्रीनो ने विनोद को कॉल पर बताया कि वो दिल्ली एयरपोर्ट पर उनक इंतजार कर रही है उसे रिसीव करने आजाओ।

कैथल आकर दोनो की धूमधाम से शादी

सिंगापुर से शादी करने आई लड़की, हरियाणा के लड़के से फेसबुक पे हो गया था एक दूसरे को प्यार
सिंगापुर से शादी करने आई लड़की, हरियाणा के लड़के से फेसबुक पे हो गया था एक दूसरे को प्यार

इसके बाद विनोद, एड्रिनो को दिल्ली एयरपोर्ट पर लेने गया और अपने घर, कैथल लेकर आ गया।
विनोद ने एड्रिनो को अपने गाँव मे घुमाया, और अपने परिजनों से भी एड्रिनो की मुलाकात करवाई। इसके बाद, घरवालों ने दोनों की शादी धूमधाम से करदी। अब एड्रिनो विनोद के साथ बेहद खुश है। और वो अपनी सास के साथ काम भी करवाती है उसकी सास ने एड्रिनो को चटनी बनानी भी सीखा दी है। इसके अलावा एड्रिनो, भैंसों के लिए मशीन में चारा भी काट लेती है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights