‘श्रीवल्ली’ के बाद मुंबई पुलिस की नई धुन, सुनते ही आप भी करेंगे तारीफ
सोशल मीडिया पर रोजाना नए नए जुगाड़ आउर वीडियो वायरल होती रहती है। मुम्बई पुलिस भी अपने मजाकिया अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। मुंबई पुलिस बैंड (Mumbai Police Band) ‘खाकी स्टूडियो’ ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल खाकी स्टूडियो पर मिस्र का फेमस सॉन्ग ‘या मुस्तफा’ (Ya Mustafa) का एक नया मेलोडियस इंस्ट्रूमेंटल कवर रिलीज किया है.
इस वीडियो में मुंबई पुलिस की खाकी स्टूडियो के मेम्बर्स को सैक्सोफोन, शहनाई, तुरही और बांसुरी बजाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है, ‘या मुस्तफा मिस्र का एक प्रसिद्ध बहुभाषी गीत है, जिसे मिस्र के प्रसिद्ध संगीतकार मोहम्मद फावजी द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। इस गीत को मिस्र में एक फ़िल्म में दिखाया गया है। ये गाना मिस्र के फेमस गीत है।
और इस गाने को कई अलग-अलग भाषाओं में रिकॉर्ड किया गया है। इस धुन को पैरोडी सहित कई अलग-अलग वर्जन रिकॉर्ड किए गए हैं। यह गाना पहली बार यूरोप में गायक बॉब आजम की मदद से लोकप्रिय हुआ था। बॉब आजम ने इस गाने को 1960 में फ्रांस में रिलीज़ किया था.’
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने दी जमकर प्रतिक्रियाए
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायर*ल हो रहा है। इस धुन को सुनकर यूजर्स मंत्रमुग्ध हो रहे है। और इस धुन की जमकर तारीफ भी कर रहे है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, ‘बहुत बढ़िया! विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ उनके संगीत कौशल के लिए मुंबई पुलिस को एक स्टैंडिंग ओवेशन.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शानदार परफॉर्मेंस, दिल खुश हो गया इतना अच्छा संगीत सुनकर’. कुछ दिन पहले भी, मुंबई पुलिस बैंड ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पॉपुलर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ से श्रीवल्ली (Srivalli) सॉन्ग पर धुन दी थी, इस धुन को सुनकर भी लोगो ने मुंबई पुलिस की जनकर तारीफ की थी।