शीतल राणे, वो नाम जो 700 बार आसमान से छलांग लगा चुकी है।
शीतल का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में में हुआ था। शीतल राणेबस्काईडाइविंग एडवंचरिस्ट हैं। वे सात महाद्वीपों में स्काईडाइविंग कर चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें एयरो क्लब ऑफ इंडिया ने पिछले साल उन्हें प्रतिष्ठित साबिहा गोक्सेन मेडल के लिए नामित किया था। स्काईडाइविंग में 18 नेशनल और 6 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड उनके नाम हैं। दुनियाभर में अब तक वे 704 जंप लगा चुकी हैं।
उन्होने अप्रैल, 2004 में एडवेंचर स्पोर्ट की शुरुआत की। तब उन्होंने नॉर्थ पोल पर माइनस 37 डिग्री टेम्परेचर में 2400 फीट से छलांग लगाई। 2016 में एंटार्कटिका में 11,600 फीट से जंप किया। तब शीतल की उम्र महज 23 साल थी और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली और यंगेस्ट महिला बनीं। अभी हाल ही में उन्होने नऊवारी साड़ी पहनकर स्काइ डाइव करके थाइलैंड में एक खास रिकार्ड अपने नाम किया है।
इनके पिता कमलाकर महाजन मशीन वर्कर हैं जबकि मां ममता महाजन ग्रहणी हैं।
शीतल राणे ने पुणे के फाग्र्यूसन कॉलेज से बीएससी किया है। शीतल के भाई के दोस्त कमल सिंह इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर हैं। उन्हीं को देखने के बाद शीतल को भी हवा में छलांग लगाने का शौक हुआ और पैरा जंपिग करने का फैसला किया।
कुछ अलग करने का था जनून, बनाया रिकॉर्ड
स्काइडाइविंग करने के समय हमेशा ऐसे वेशभूषा में रहना होता है जो कपड़े शरीर की बॉडी से चिपके हुए हो। ऐसे कपड़े पहनने से कूदते समय हवा में कपड़े उलझते नही है। लेकिन, हमेशा से शीतल को कुछ अलग करना का जनून था। इसी के चलते,शीतल ने साड़ी पहनकर 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। और एक नया कीर्तिमान बना दिया।
कमांडर कमल सिंह है प्रेरणास्रोत
शीतल को स्काइडाइविंग करने का जनून कमांडर कमल सिंह ओबड को देखने के बाद आया। साल 2000 में वो अपने घर के पास प्रेस की दुकान से कपड़े लेने गई थी। तो अचानक उनकी नजर,न्यूजपेपर के फ़ोटो पर गई। न्यूज में पेपर में कमांडर कमल सिंह की फ़ोटो छपी थी। उस दौरान कमल सिंह, NDA में पोस्टेड थे।
अपनी सहेली के जरिये वो किसी तरह कमांडर कमल सिंह के सम्पर्क में आई। कमल सिंह ओबड़ पहले इंडियन थे, जो नॉर्थपॉल और साउथ पोल पर स्काइडाइविंग किये थे।जिसके चलते उनकी तस्वीर, अखबार के फ्रंट पेज पर छपी थी।
उसी समय शीतल ने भी ये देखकर, स्काइडाइविंग बनने की ठानी। दो साल की निरन्तर मेहनत के बाद शीतल ने आर्टीक सर्कल पर अपने जीवन की पहली स्काइडाइविंग की ।
शीतल के अब तक के रिकॉर्ड
शीतल के नाम 17 नेशनल और 6 से ज्यादा इंटरनेशनल रिकॉर्ड हैं। देश विदेशो में लगा चुकी हैं अबतक 704 छलांगे। अप्रैल, 2004 में एडवेंचर स्पोर्ट के तहक शीतल का डाइविंग सफर हुआ था शुरू। नॉर्थ पोल पर माइनस 37 डिग्री टेम्परेचर में 2400 फीट से भी लगा चुकी हैं छलांग। 2016 में एंटार्टिका में 11,600 फीट से जंप किया। ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली यंगेस्ट महिला हैं।