बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी किसी समय अपनी बेहतरीन अदाओं और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर काफी राज किया करती थी। लेकिन शिल्पा शेट्टी ने फिल्में करना कम कर दिया है। बावजूद इसके शिल्पा शेट्टी काफी सुर्खियों में बनी रहती है शिल्पा शेट्टी इन दिनों रियलिटी शो के माध्यम से लोगों के टच में बनी हुई है इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती है शिल्पा शेट्टी आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई सारी अपडेट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर लेती है और उनके चाहने वाले भी उनके द्वारा की गई पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया देते हैं।
शिल्पा ने बेटी को सिखा रही है गायत्री मंत्र
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी समीशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी को गायत्री मंत्र सिखाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल हुआ यूं कि शिल्पा शेट्टी की बेटी एक घायल पक्षी को देखकर काफी डर जाती है। इसलिए शिल्पा शेट्टी तुरंत अपनी बेटी को गायत्री मंत्र का उच्चारण करने के लिए कहती है।
शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी को गायत्री मंत्र सिखाती है और उनकी बेटी भी तूतलाती हुई आवाज में बहुत ही क्यूट तरीके से गायत्री मंत्र गाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और शिल्पा शेट्टी के द्वारा अपनी बेटी को दिए जा रहे अच्छे संस्कारों की काफी सराहना हुई।
शिल्पा ने खुद शेयर किया वीडियो
बता दे कि अपनी बेटी का यह क्यूट सा वीडियो शिल्पा शेट्टी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी के द्वारा अपनी बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं उनके चाहने वालों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी अपने दिन आप लोग कहने लगे कि शिल्पा शेट्टी पर उन्हें गर्व है कि वे अपनी बेटी को इतने अच्छे संस्कार दे रही है।
इतना ही होगी बॉलीवुड के भी कई सितारों ने शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बासु ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिल्पा शेट्टी की जमकर तारीफ की।
बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों के साथ कई बार मंदिर भी जाती है। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी अपनी और अपने बच्चों की सेहत को लेकर भी काफी सतर्क रहती है। शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने चाहने वालों को भी हेल्थ टिप्स देती रहती है। बता दें कि फिलहाल शिल्पा शेट्टी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में जज के रूप में शामिल है।
पिछले काफी समय से शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई थी खुदीराम इसके बाद शिल्पा शेट्टी वैष्णो देवी मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंची थी। इसी प्रकार शिल्पा शेट्टी किसी ना किसी विषय को लेकर चर्चा में बनी रहती है।