शादी बीच मे छोड़कर परीक्षा देने पहुंचे दूल्हा दुल्हन, जानिए पूरी खबर
शादी के सीजन में कई बार हैरान कर देनी वाली घटनाए सामने आती रहती है। जो सोशल मीडिया पर वाय*रल हो जाती है। कई बार शादी के कुछ मामलों में ऐसा भी देखने को मिल जाता है जो दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाता है। ऐसा ही कुछ मामला यूपी के झांसी से आया है। मामला सुल्तानपुर गांव का है जहां बारात आई हुई थी। यहां जिस लड़की की शादी थी, उसकी फेरो के अगले दिन ही परीक्षा होने वाली थी। इस बीच समस्या एक थी कि अगर शादी की रश्में पूरी होती और तो सुबह विदाई होती और परीक्षा छूट जाती।
इस बीच वर और वधु पक्ष के बीच इस मामले को लेकर बातचीत हुई जिसके बाद फैसला ये हुआ कि शादी की कुछ रश्में परीक्षा के बाद कराएंगे।
दूल्हा – दुल्हन पर टिकी सबकी निगाहें
इस बीच जब मध्यप्रदेश के पृथ्वीपुर निवासी दूल्हा अंकुश साहू अपनी दुल्हन पूजा को लेकर परीक्षा दिलाने कॉलेज पहुंचा तो इस जोड़े को देखकर सबकी निगाहें थमी सी रह गई। पूजा के साथ उसका दूल्हा भी परीक्षा केंद्र में पहुंचा था। कॉलेज में मौजूद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए ये नजारा एकदम हैरान कर देने वाला था। जब तक पूजा की परीक्षा खत्म हुई तब तक दूल्हा बाहर इंतजार करता रहा।
परीक्षा देने पहुंची पूजा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, मायके और ससुराल पक्ष दोनो की रजामंदी से वह परीक्षा देने आई थी। ससुराल वालों ने भी साफ कर दिया है कि वह मेरी आगे की पढ़ाई भी जारी रखने देंगे। ये बात हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। शादी के बाद लड़कीं पूरी तरह से ससुराल वालों पर निर्भर हो जाती है। मैं कहना चाहूंगी कि शादी के बाद भी लड़कियों को पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। और ससुराल वालों को भी इससे कोई ऐतराज नही होना चहिये। पढ़ने लिखने का सबको अधिकार है। शादी के बाद पढ़ाई करने के बाद कुछ बनकर दिखाना चाहिए जो समाज के लोगो के लिए प्रेरणास्रोत बने और खुद पर निर्भर होने की आवयश्कता न पड़े।