वाह : प्रेम कहानी हो तो ऐसी! भारतीय युवक से शादी करने बंग्लादेश से तैरकर भारत पहुंची ये लड़की
प्यार के लिए न जाने लोग क्या क्या करते है ये सब तो आप सुनते आ रहे होंगे। रोज कही न कही ऐसी खबर सुनने को मिल जाती है कि प्यार पाने के लिए न जाने लोग क्या क्या लर देते है। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे है बांग्लादेश की एक ऐसी लडकी की जो भारतीय युवक से शादी करने के लिए बांग्लादेश से पानी मे तैरकर भारत पहुंची। जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बंग्लादेश की इस 22 वर्षीय लडकी ने अपने प्रेम के लिए इतनी बडी दूरी तैरकर कर पूरी की है। इस लडकी ने अपने प्यार से शादी करने के लिए भारत की सीमा तैरकर पार की।
बताया जा रहा है लडकी की ये राह इतनी आसान नही रही लेकिन लडकी ने अपने प्यार को पाने के लिए ये मुश्किल बाधा बड़ी आसानी से पार करली। इस लडकी ने सुंदरबन का डरावना एवं खूंखार जानवरों से घिरा जंगल भी पार किया। इसके साथ ही इस लडकी ने भारत मे अवैध रूप से घुसकर कानून भी तोड़ डाले है। ईद महिला का नाम कृष्णा मण्डल है।
कृष्णा की मुलाकर अभिक मण्डल से फसबुक के माध्यम से हुई थी। फेसबुक पर महीनों बातचीत करने के बाद दोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया। अभिक से मिलने के लिए कृष्णा के पास पासपोर्ट नही था इसलिए कृष्णा ने भारत आने के लिए तैरकर आना तय किया। पुलिस के अनुसार कृष्णा ने सर्वप्रथम सुंदरबन में प्रवेश किया जो कि रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए लोकप्रिय है।
कृष्णा ने सुंदरबन पहुंचने के बाद दूसरे डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए पानी मे एक गण्टे तक ओर तैरती रही और अंततः वह अपने बॉयफ्रेंड अभिक से मिली। इसके बाद दोनो कोलकाता के कालीघाट मन्दिर में शादी के बंधन में बंध गए। पुलिस ने कृष्णा को अवैध तरीके से भारत प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सूत्रों का दावा है कि अब कृष्णा को बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जाएगा।