लड़के ने गर्लफ्रेंड की मां को किडनी देकर बचाई जान, मौका पाते ही गर्लफ्रेंड ने कर ली दूसरे से शादी

```

प्यार में बेवफाई के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। आपने आए दिन गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच होने वाले झगड़े और ब्रेकअप की खबरें देखी ही होगी। लेकिन हम आपको बेवफाई का एक ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा और जिसे सुनकर आपका भी दिल भर आएगा।

दोस्तों एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से इतनी ज्यादा मोहब्बत करता था कि अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए किसी भी हद को पार कर जाता था। इतना ही नहीं अपने गर्लफ्रेंड के लिए वह अपनी जान की बाजी लगाने से भी नहीं कतराता था। लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड बहुत ही ज्यादा बेवफा निकली।

```
लड़के ने गर्लफ्रेंड की मां को किडनी देकर बचाई जान, मौका पाते ही गर्लफ्रेंड ने कर ली दूसरे से शादी
लड़के ने गर्लफ्रेंड की मां को किडनी देकर बचाई जान, मौका पाते ही गर्लफ्रेंड ने कर ली दूसरे से शादी

गर्लफ्रेंड की मां को दे दी अपनी किडनी

वह युवक अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता था और उसकी हर बात मानता था। उसे पूरा यकीन हो गया था कि उसकी गर्लफ्रेंड भी उससे उतना ही प्यार करती है जितना वह उसकी गर्लफ्रेंड से करता है। लेकिन उसका यह भ्रम बहुत जल्द ही टूट गया। हुआ यूं कि एक बार गर्लफ्रेंड की मां की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई और उसकी किडनी फेल हो गई। जब यह बात उस युवक को पता चली तो उसने बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड की मां को खुद की किडनी देने का फैसला किया और ऐसा ही हुआ। गर्लफ्रेंड की मां का ऑपरेशन हुआ और वह मौत के मुंह से बाहर निकल गई।

लड़के ने गर्लफ्रेंड की मां को किडनी देकर बचाई जान, मौका पाते ही गर्लफ्रेंड ने कर ली दूसरे से शादी
लड़के ने गर्लफ्रेंड की मां को किडनी देकर बचाई जान, मौका पाते ही गर्लफ्रेंड ने कर ली दूसरे से शादी

 

ऑपरेशन के 1 महीने बाद ही लड़की ने कर ली दूसरे से शादी

युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को किडनी देकर उसकी जान तो बचा ली लेकिन इस ऑपरेशन के 1 महीने बाद ही कुछ युवक का और उसकी गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप हो गया। ना सिर्फ ब्रेकअप हुआ बल्कि युवक की गर्लफ्रेंड ने उसे छोड़कर दूसरे से तुरंत शादी कर ली। इस घटना से एक युवक को इतना बड़ा सदमा लगा कि वह अपना दुख समझ नहीं पा रहा है।

उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख सार्वजनिक कर दिया। उस युवक ने एक वीडियो बनाया और उस वीडियो में अपनी इस घटना के बारे में सभी सोशल मीडिया यूजर्स को बताया तो सभी लोगों को काफी दुख हुआ।

लड़के ने गर्लफ्रेंड की मां को किडनी देकर बचाई जान, मौका पाते ही गर्लफ्रेंड ने कर ली दूसरे से शादी
लड़के ने गर्लफ्रेंड की मां को किडनी देकर बचाई जान, मौका पाते ही गर्लफ्रेंड ने कर ली दूसरे से शादी

लोग उस युवक को दे रहे दिलासा

बता दे कि यह घटना कैलिफोर्निया की है और उसी युवक का नाम ऊजिएल मार्टिनेज है। वीडियो में उस युवक ने खुद पर बीती हुई पूरी घटना को जाहिर किया। उस युवक की पूरी कहानी को सुनकर कई सारे यूजेस उस युवक के साथ संवेदनाएं व्यक्त करने लगे और कई सारे यूजर्स उस युवक की गर्लफ्रेंड को कोसने लगे। लेकिन कुछ लोग उसी युवक को अच्छा महसूस करवाने के लिए यह कहने लगे कि उसने अपनी किडनी देकर किसी इंसान की जान ही बचाई है इसलिए उसे दुख नहीं करना चाहिए।

इस घटना को सुनने के बाद सच में दुख हुआ। जब कोई हमारे ऊपर विश्वास करता है तो हमें उसका विश्वास बिल्कुल नहीं तोड़ना चाहिए। हम किसी से प्यार करते हैं तो उसकी भावनाओं के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ हमें कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हम केवल उस व्यक्ती की ही नजरों में नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजरों में गिर जाते हैं। उस लड़की को यह सोचना चाहिए था कि जो लड़का उसकी मां की जान बचाने के लिए अपनी किडनी तक दे सकता है वह लड़का उस लड़की से कितना प्यार करता होगा।

Leave a Comment