लंदन में नही लगा मन तो नौकरी छोड़कर वापिस लौटे भारत, यहां भैंसो से कर रहे है लाखो की कमाई
हर किसी का सपना होता है कि उसे एक अच्छी जॉब मिले।अगर जॉब विदेश में मिल जाये तो अपने सच होने जैसा एहसास होता है। लेकिन आज हम जो आपको बता रहे है वो बिल्कुल इसके विपरीत है। एक भारतीय शादीशुदा कपल जो लंदन में एक अच्छी जॉब करते थे वो इस वजह से लंदन से भारत आगये क्योंकि वहां उनका नौकरी करने में मन नही लगा। ये भारतिय संस्कृति ही थी जो इस जोड़े को दोबारा भारत ले आई।
मामला पोरबंदर जिले का है यहां की रामदे और भारती जिन्हें एक अच्छी नौकरी करने के साथ साथ विदेश में अच्छी जिंदगी जीने का सुनहरा मौका मिला था। लेकिन दोनो को ये जिंदगी रास नही आई और चले आये भारत वापिस।
जब रामदे और भारती से पूछा गया कि इतना अच्छी जगह लाखो की जॉब छोड़कर भारत आने का कारण क्या है इस स्वाल पर दोनो ने कहा हम लोगो को भले ही एक अच्छी जॉब और विदेश में नौकरी करने का मौका मिला हो लेकिन हमारे लिए सब कुछ पैसा नही है सबकी अपनी अलग अलग सोच होती है।हमे भले ही एक बेहतर जिंदगी जीने का मौका मिला हो लेकिन वतन की मिट्टी की याद हमें भारत वापिस ले आई।
जानकारी के लिए बता दे ये शादीशुदा कपल पोरबंदर जिले के बैरन गांव का रहने वाला है।
रामदे को 2006 में लंदन में जॉब करने का ऑफर मिला था रामदे ने करीब 2 साल तक लंदन में जॉब की। उसके बाद वह भारत आगये और उनकी शादी भारती के साथ सम्पन्न हो गई। भारती ने रोजकोट से एयरपोर्ट मैनेजमेंट का कोर्स पूरा किया और अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए पति के साथ लंदन चली गई। लंदन में दोनो सकून की ज़िंदगी की जी रहे थे लेकिन बावजूद इसके उन्हें अपने माता पिता और वतन की याद सता रही थी।
इसके बाद दोनों ने निर्णय लिया कि वह भारत वापिस लौटेंगे और यहां खेती करने का नया तरीका उजागर करेंगे। ये फैसला लेने के बाद दोनों भारत आगये। और आजकल नई फसलों की किस्म का प्रयोग करके एवं भैंस पालन करके महीने के लाखों रुपये कमा रहे है।