रशियन लड़की को हुआ हरियाणा के लड़के से प्यार, प्यार के खातिर गांव में चूल्हे पर बना रही खाना

कहते हैं प्यार कब किस को कैसे हो जाएं यह बता नहीं सकते। प्यार कभी किसी की जात नहीं देखता और किसी का धर्म नहीं देखता। इतना ही नहीं प्यार ऊंच-नीच भी नहीं देखता। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और अंधे प्यार में अक्सर कुछ लोग किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार रहते हैं।

एक दास्तान हम आपको बताने जा रहे हैं जिसमें रशिया की रहने वाली एक लड़की को हरियाणा के लड़के से प्यार हो जाता है और वह अपने प्यार को पाने के लिए उस लड़के के गांव में आकर चूल्हे पर खाना भी बनाने लगती है।

रशियन लड़की को हुआ हरियाणा के लड़के से प्यार, प्यार के खातिर गांव में चूल्हे पर बना रही खाना
रशियन लड़की को हुआ हरियाणा के लड़के से प्यार, प्यार के खातिर गांव में चूल्हे पर बना रही खाना

सोशल मीडिया के जरिए मिले दोनों

यह किस्सा काफी हैरान कर देने वाला है दोस्तों लेकिन यह सच्चाई है। रशिया की रहने वाली एक लड़की को हरियाणा के रहने वाले रमेश से प्यार हो गया। बताया जा रहा है कि रमेश केवल बारहवीं तक ही पढ़ा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि 12वीं पड़े हुए लड़के के लिए रशिया की रहने वाली लड़की क्यों इतना बड़ा त्याग करेगी? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें दोस्तों रमेश और उस लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। लो कर लो बात… अब तो आप समझ ही गए होंगे कि सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी किसी के भी संपर्क में आ सकता है और कुछ भी हो सकता है।

रशियन लड़की को हुआ हरियाणा के लड़के से प्यार, प्यार के खातिर गांव में चूल्हे पर बना रही खाना
रशियन लड़की को हुआ हरियाणा के लड़के से प्यार, प्यार के खातिर गांव में चूल्हे पर बना रही खाना

रमेश ने किया था लड़की को प्रपोज

बता दे कि रमेश नाम का हरियाणा का रहने वाला लड़का भी उस रशियन लड़की से सोशल मीडिया साइट पर मिला था और उसी के जरिए उसने लड़की से बातचीत करना शुरू की। धीरे-धीरे दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई और आगे चलकर दोनों के बीच प्यार हो गया।

रमेश ने रशियन लड़की को सोशल मीडिया साइट पर ही प्रपोज किया जिसके बाद उस लड़की ने रमेश का प्रपोजल स्वीकार किया। इसी तरह से दोनों सोशल मीडिया के जरिए कई दिनों तक एक दूसरे के साथ जुड़े रहे।

रशियन लड़की को हुआ हरियाणा के लड़के से प्यार, प्यार के खातिर गांव में चूल्हे पर बना रही खाना
रशियन लड़की को हुआ हरियाणा के लड़के से प्यार, प्यार के खातिर गांव में चूल्हे पर बना रही खाना

चूल्हे पर खाना बना रही है लड़की

लेकिन कुछ दिन बाद वह रशियन लड़की रमेश के गांव रमेश से मिलने के लिए आ गई। उस लड़की को देखकर रमेश के परिजनों समेत गांव के सभी लोग काफी हैरान हुए। बाद में रमेश ने अपने घर वालों को पूरी कहानी बताई। लड़की रमेश के साथ शादी करने के लिए तैयार है और इसीलिए वह रमेश के हिंदू रीति-रिवाजों को सीख रहे हैं।

यहां तक कि गांव में आकर वह चूल्हे पर खाना बनाना भी सीख रही है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर इतनी पढ़ी-लिखी लड़की रमेश के प्यार में इतनी कैसे पागल हो गई। लेकिन प्यार तो प्यार होता है…

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights