युवक ने अपने पालतू कुत्ते का मनाया जन्मदिन, जन्मदिन पर 150 लोगों को खिलाई बिरयानी

```

दोस्तों कुछ लोगों को पालतू जानवर पालने का इतना शौक होता है कि वह पूरे दिल से अपने पालतू जानवर की सेवा करते हैं और उनका पालन पोषण करते हैं। आपने कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी खबरें सुनी होगी जहां पर कुछ लोगों ने अपने पालतू जानवर का या तो जन्मदिन मनाया या फिर अपने पालतू जानवर के मरने पर उसका अंतिम संस्कार भी पूरे रीति-रिवाज के साथ किया।

ऐसी ही एक खबर हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं। दरअसल एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया। उस युवक ने अपने कुत्ते के जन्मदिन पर काफी सारे लोगों को भी आमंत्रित किया।

```
युवक ने अपने पालतू कुत्ते का मनाया जन्मदिन, जन्मदिन पर 150 लोगों को खिलाई बिरयानी
युवक ने अपने पालतू कुत्ते का मनाया जन्मदिन, जन्मदिन पर 150 लोगों को खिलाई बिरयानी

शिमोगा के रहने वाले मोहम्मद अयाज को कुत्ते पालने का काफी शौक है और वह बहुत पहले से अपने पास एक कुत्ता पाल रहे हैं। बता दें कि मोहम्मद अयाज अपने परिवार के साथ अहमद कॉलोनी में रहते हैं और उन्होंने अपने पास एक साइबेरियन हस्की नस्ल का कुत्ता पाल रखा है।

अपना यह कुत्ता कुछ साल पहले ₹28000 देकर खरीदा था। मोहम्मद अयाज अपने कुत्ते का इतने अच्छे से ख्याल रखते हैं कि उसे बिल्कुल अपने परिवार के सदस्य के जैसा मानते हैं। मोहम्मद अयाज ने बताया कि उन्होंने अपने इस कुत्ते का नाम टेंशन रखा है और टेंशन से बहुत प्यार करते हैं।

युवक ने अपने पालतू कुत्ते का मनाया जन्मदिन, जन्मदिन पर 150 लोगों को खिलाई बिरयानी
युवक ने अपने पालतू कुत्ते का मनाया जन्मदिन, जन्मदिन पर 150 लोगों को खिलाई बिरयानी

मोहम्मद अयाज ने बताया कि उन्होंने 14 जनवरी के दिन इस कुत्ते को अपने घर लाया था। वह नहीं जानते कि उनके इस कुत्ते की उम्र कितनी है इसलिए वे उसी दिन इस का जन्मदिन मनाते हैं जिस दिन वह उसे घर ले आए थे। इस बार भी मोहम्मद अयाज ने अपने टायसन का धूमधाम से जन्मदिन मनाया और पार्टी में कई सारे लोगों को भी बुलाया। जन्मदिन के अवसर पर मोहम्मद अयाज ने अपने कुत्ते के लिए एक बड़ा केक ऑर्डर किया और पार्टी में लगभग 150 लोग शामिल हुए। मोहम्मद अयाज ने इन सभी लोगों के लिए बिरयानी का बंदोबस्त किया था।

युवक ने अपने पालतू कुत्ते का मनाया जन्मदिन, जन्मदिन पर 150 लोगों को खिलाई बिरयानी
युवक ने अपने पालतू कुत्ते का मनाया जन्मदिन, जन्मदिन पर 150 लोगों को खिलाई बिरयानी

मोहम्मद अयाज के इस पालतू कुत्ते की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों ने पार्टी का काफी लुफ्त उठाया और मोहम्मद अयाज के मन में अपने कुत्ते के प्रति इस प्रेम को देखकर सभी ने उनकी तारीफ की। इतना ही नहीं यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सभी लोग मोहम्मद अयाज की तारीफ करने लगे और कहने लगे कि पशु प्रेम हो तो मोहम्मद अयाज के जैसा। बता दे कि मोहम्मद अयाज के परिवार वाले कुत्ता पालने के बिल्कुल विरोध में थे। इसलिए मोहम्मद अयाज ने अपने कुत्ते को पालने के लिए अपने घर से दूर रहना पसंद किया लेकिन अपने कुत्ते को लाड प्यार से पाला।

Leave a Comment