मेयर ने रचाया मगरमच्छ से विवाह, शादी की रश्म के बाद Kiss भी किया
शादी करने वाला शख्स और महिला अपने – अपने लाइफपार्टनर के साथ घर बसाने का सपना देखता है। लेकिन जीवनसाथी इंसान न होकर मगरमच्छ हो तो सपने वाकई में पूरे होंगे? शायद नही।
लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसी हकीकत से रूबरू कराने जा रहे है जिसे पढ़कर शायद आप यकीन नही कर पाएंगे।
पूरा मामला मेक्सिको के एक गांव का है है जहां एक मेयर ने महिला से नही बल्कि एक मगरमच्छ से शादी रचाई है।सोशल मीडिया पर पूरी खबर वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की बाते कर रहे है। कुछ लोग तो इसे अजीबोगरीब घटना करार दे रहे है। लेकिन वास्तव में ये मेयर एक प्राचीन परम्परा निभा रहे है।
सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने हाल ही में एक भव्य पारम्परिक समारोह में एक मगरमच्छ दुल्हन से शादी की।
इस अजीबोगरीब घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है।
शादी में मगरमच्छ सफेद गाउन और घूंघट में दिखाई दी।
सोसा मगरमच्छ दुल्हन को अपने हाथों में लिए हुए थे।स्थानीय लोगो के साथ गांव के कई लोग भी इस शादी में रहे।इस बीच लोगो ने पारम्परिक वाद्ययंत्रो को बजाकर शादी की इस रश्म को पूरा किया।
दुल्हन मगरमच्छ को kiss करते नजर आए मेयर
इन सबसे ज्यादा हैरान करने वाला वीडियो ये था जिसमे मेयर अपनी दुल्हन को किस करते हुए दिखाई दिए। हालांकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए मगरमच्छ के मुंह को अच्छी तरह से बांध दिया गया था।
ये शादी कई लोगो को डरावनी भी लगी, कई लोग तो इस कपल से बहुत दूर खड़े दिखाई दिए। कई लोग मगरमच्छ और मेयर की इस शादी को देखकर बेचैन भी दिखाई दिए। रॉयटर्स की खबर के अनुसार, मगरमच्छ को लिटिल प्रिंसेस नाम से पुकारा गया।
परम्परा का संरक्षण करते है गांव के लोग
न्यूज़ चैनल रॉयटर्स से बात करते हुए मेयर ने बताया कि, हम प्रकृति और कुदरत से खाना और बारिश मांगते है।मेक्सीको के दक्षिण में स्थित ऑक्साक़ा गांव अपनी स्वदेशी संस्कृति, भाषाओं और परम्परा संरक्षण के लिए जाना जाता है।