महिला सरपंच को उपसरपंच से हुआ प्यार, दोनो ने रचाया विवाह
ये सच है कि प्यार अगर सच्चा हो तो परवान चढ़ ही जाता हैं। लेकिन जब प्यार दो नेताओ के दरमियान हो तो वो सुर्खियों में आई ही जाता है।
आज हमको एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे जो दो नेताओ के किस्से जुड़ी है। मामला महाराष्ट्र के अमरावती जिले का है। जहाँ गाँव की महिला सरपंच को उपसरपंच से प्यार हो गया। उसके बाद दोनों ने शादी करने के फैसला किया। और दोनो ने शादी करली। कहते है जब प्यार किसी से हो जाये और उससे शादी न हो तो मन म शादी की टीस रह ही जाती है।
कुछ दिन पहले छत्रपति जयंती थी। इस मौके पर अमरावती के अचलपुर के अंतर्गत काण्डली गांव में गांव की महिला सरपंच को गांव के ही उपसरपंच से प्यार हो गया। काण्डली गांव की महिला सरपंच का नाम सविता आहाके है। और गांव के उपसरपंच का नाम दिलीप धांडारे है।
दोनो ने छत्रपति शिवाजी जयंती के दिन शादी की है।
ये शादी न केवल गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है बल्कि दूर दराज के अमरावती जिले के अंतर्गत आने वाले गांवों में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। पिछले एक साल से दोनो गांव में सरपंच और उपसरपंच के पद पर काम कर रहे थे। साथ साथ काम करने के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। और दोनो ने शादी रचाने का फैसला कर लिया। इस शादी से गांव वाले भी बहुत खुश है और इस जोड़ी को सदा खुश रहने का आशीर्वाद भी दे रहे है।
साथ ही गाँव वालो को उम्मीद है कि, शादी होने के बाद दोनों गाँव के लिए विकास का कार्य करेंगे। और दोनो गाँव की तरक्की के लिए फैसले ले सकेंगे। दोनो के लिए शादी के बाद घरेलू एवं राजनीतिक फ़ैसले भी आसान हो जाएंगे। गाँव वालों को उम्मीद है कि ये बात कही न कही भविष्य में सही भी साबित होगी।बीते कुछ दिनों पहले दोनो को ग्राम पंचायत का सदस्य चुना गया था। 2 साल पहले यानी 2020-21 में सविता को सरपंच और दिलीप को ग्राम सरपंच के लिए चुना गया था।