महिला पुलिसकर्मी ने किया ऐसा काम, बुजुर्ग को 5KM कंधे पर बैठाकर पहुंचाया घर जानिए पूरा मामला.
गुजरात की एक महिला कांस्टेबल ने ऐसी मानवता की मिशाल पेश की है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ये खबर जमकर वायरल हो रही है। इस महिला पुलिस कर्मी ने इस भीषण गर्मी में एक बुजुर्ग महिला को अपने कंधों पर बैठाकर 5 किलोमीटर तक पैदल इस बुजुर्ग महिला के घर छोड़ने गई।
ये बुजुर्ग महिला एक मंदिर में मोरारीबापू की कथा सुनने आयी थी। इस बीच कथा सुनते हुए इस बुजुर्ग महिला की गर्मी के कारण तबियत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
इस दौरान वहां सुरक्षा में मौजूद एक महिला पुलिस की नजर इस बुजुर्ग पर पड़ी और ये महिला पुलिस कर्मी इंसानियत का उदहारण पेश करते हुए इस बुजुर्ग महिला को भीषण गर्मी के बावजूद अपने कंधों पे बैठाकर 5 किलोमीटर तक पैदल चलते हुए इस बुजुर्ग महिला के घर पहुंच जाती है और इस बुजुर्ग महिला को शकुशल उसके घर छोड़कर आती है। इस महिला पुलिस द्वारा दिखाई गई इंसानियत क्षेत्र में काफ़ी चर्चा बटोर रही है और सब लोग इस कार्य की सराहना भी कर रहे है। धीरे धीरे ये खबर इंटरनेट पर भी वायरल हो रही है। यहां के राज्य गृहमंत्री ने इस महिला पुलिस की जमकर तारीफ की और एक ट्वीट भी इस महिला पुलिस के बारे में तारीफ करते हुए साझा किया है।
आपको बता दे कि इस क्षेत्र के भंजदा दादा के मंदिर में मोरारीबापू की रामकथा चल रही है जिसे सुनने के लिए 5 किलोमीटर दूर से एक 86 साल को बुजुर्ग महिला यहां आने के लिए पहाड़ी पर चढ़ी किन्तु भयंकर गर्मी सहन न कर पाने के कारण ये महिला पहाड़ी से बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद इस बुजुर्ग महिला पर एक महिला पुलिसकर्मी वर्षाबेन परमार की नजर पड़ी और वर्षाबेन परमार इनकी सहयोग करने के लिए इस बुजुर्ग महिला के पास पहुंच गई और उनको शकुशल घर तक पहुंचाया।