भारत के इस युवक को मिली दुनियां की सबसे ज्यादा सैलेरी, जानकर उड़ जायंगे आपके भी होश
भारत के कई लोग विदेशो में कई कम्पनियों के बड़े पद पर कम्पनी का कार्यभार संभाल रहे है। आप इतना तो जानते ही होंगे कि कुछ महीनों पहले पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ घोषित किये गए थे जिसके बाद पराग अग्रवाल की दुनियांभर में खूब चर्चा हुई थी। आजकल भारतीय मूल के एक शख्श अपनी सैलरी को लेकर खूब चर्चा में है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि भारतीय मूल के इस शख्स को एक बैटरी बनाने वाली स्टार्टअप कम्पनी ने सलाना 17,500 करोड़ का पैकेज दिया है। इस शख्स का नाम जगदीप सिंह है। जगदीप सिंह की इस सैलरी पैकेज के बाद दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इसमी सबसे बड़ी हैरान कर देनी वाली बात ये है कि जगदीप सिंह का पैकेज दुनिया के सबसे अमीर लोगो की लिस्ट में शामिल एलन मस्क को टक्कर दे रहा है।
इतनी ज्यादा सैलरी मिलना कोई आम बात नही है इसी वजह से जगदीप सिंह की सैलरी के बारे में सुनकर दुनियाभर के दिग्गज कम्पनियों के सीईओ भी हैरान है। जगदीप सिंह ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस से बीटेक किया हुआ है। इसी के साथ जगदीप जगदीप ने यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया से एमबीए और यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड कॉलेज (University of Maryland) से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। जिस कम्पनी ने जगदीप को इतना बड़ा पैकेज दिया है उसका नाम QUANTUMSCOPECORP है इस पैकेज की अगर डॉलर में गणना की जाए तो ये 2.3 अरब डॉलर है।