ब्रिटेन की महिला ऑफिसर को हुआ भारतीय लड़के से प्यार, रचाई शादी, बोली – नही सोचा था भारतीय लड़के से प्यार होगा
भारत की राजधानी में काम कर रही ब्रिटेन की डिप्टी ट्रेड कमिश्नर ने एक भारतीय युवक से रचाई है। रिआनन हैरिज ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिये अपनी शादी की खबर साझा की है। रिआनन हैरिज नाम की इस महिला ने कहा कि वज़ जब 4 साल पहले भारत आई थी, तो वह कई सपनो एयर उम्मीदों के साथ यहां आई थी। लेकिन उन्होंने कभी ये नही सोचा था कि उन्हें यहां अपना हमसफ़र मिल जाएगा और वह शादी भी कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ सोचा था उन्हें भारत मे उससे ज्यादा मिला है उन्होंने इतनी खुशियां मिलनी की कभी उम्मीद नही की थी।
हैरिज पेशे से ग्रीन इकॉनमी की समर्थक है। वह ट्रेवल में भी खास रुचि रखती है। हैरिज ट्विटर पर शादी की तस्वीर साझा करते हुए IncredibleIndia हैशटैग का इस्तेमाल किया है। हैरिज ने कहा है उनकी खुशि का कोई ठिकाना नही है वह हमेशा के लिए भारत की हो गई है। इसी के साथ हैरिज ने IncredibleIndia के साथ – साथ #shadi #livingbride #parivar हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।
इसी के साथ आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में ब्रिटेन के डिप्टी हाई कमिश्नर ने हैरिज को शादी की मुबारकबाद दी है। हाई कमिश्नर एन्डू फ्लेमिंग ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी दोस्त हैरिज को नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिये शुभकामनाएं। हैरिज और उनके दूल्हे को पूरे ब्रिटिश हाई कमीशन हैदराबाद की और से बहुत बहुत शुभकामनाएं। फ्लेमिंग ने आगे लिखा कि उन्हें इस बात का बहुत दुख एवं अफसोस की वो शादी में किसी जरूरी काम की वजह से शामिल नही हो सकें।
रिआनन हैरिज ने ट्वीट साझा करते हुए अपने पति के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नही की। इस पर कई ट्विटर यूजर्स ने रिप्लाई करते हुए ये जानने की कोशिस भी की।एक यूजर जिनका नाम jaberBarnel है उन्होंने पूछा कि ये जेंटलमैन कौन है। इस एन्डू फ्लेमिंग ने जवाब दिया – उनका पति एक खुशनसीब आदमी है। इसके आगे शायद वह कुछ प्राइवेसी की उम्मीद कर रहा है।