बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने घर मे बनाया भव्य मंदिर
बीते दिनों, महाशिवरात्रि के अवसर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक तस्वीर शेयर की थी।फोटो में उनके विशाल मंदिर से नजरें हटा पाना मुश्किल है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी में बंधने के बाद अमेरिका में बस गई हैं और वहीं अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अपने भारतीय संस्कृति से हमेशा जुड़ी हुई रहती हैं। दिवाली से लेकर होली-नवरात्रि तक और थैंक्सगिविंग से लेकर क्रिससम तक, प्रियंका व निक अपने-अपने धर्म का पूरा सम्मान करते हैं।
किसी को एक दूसरे के धर्म से कोई ऐतराज नही है।
साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ दीवाली के दिन एक तस्वीर शेयर की थी।
ये तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी।
इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक के साथ दिवाली की पूजा करते हुए दिखाई दे रही थी। फोटोज में येलो साड़ी में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, व्हाइट कुर्ता-पायजामा में निक जोनस भी काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।
अब 1 मार्च 2022 को शिवरात्रि के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पूजा करती हुई नजर आ रही थी। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शिवरात्रि पर हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने विशाल मंदिर में अपने पति निक के साथ पूजा-पाठ करती दिखाई दी।एक्ट्रेस की ये फोटो उनके धार्मिक विचारों को बयां करती है, अपने धर्म के प्रति प्रियंका कतई लापरवाही नही बरत ती।
वह चाहे कोई हिन्दू त्यौहार हो या कोई भक्ति का अवसर। इस बीच हमारा ध्यान एक्ट्रेस के विशाल मंदिर पर गया, जो वाकई मे बहुत खूबसूरत लग रहा है। भगवान शिव की मूर्ति और बैकग्राउंड सफेद मार्बल से बने हुए हैं और उसे सजाने के लिए फूलों व कैंडिल्स का इस्तेमाल किया गया है। यही नहीं, यहां पूजा के अन्य सामान रखे गए हैं, जबकि बगल में छोटे-छोटे भगवानों की मूर्ति रखी हुई थी। एक्ट्रेस का मंदिर वाकई शानदार है एवं बहुत सुंदर दिखाई देता है।