बुढ़ापे में इश्क: 70 साल उम्र में हुआ 55 साल की महिला से प्यार, दोनो ने की शादी, जानिए एक हॉस्पिटल की कहानी
कहते है प्यार किसी भी उम्र में हो जाता है प्यार करने की कोई सीमा नही होती, आज हम आपको एक ऐसी कहानी के बारे बताने जा रहे है जिसे पढ़कर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे। दरअसल ये खबर एक ऐसे शख्स से जुड़ी जिसकी उम्र 70 साल है लेकिन इन्हें इस उम्र में 55 साल की महिला से इश्क हो गया।
हालांकि अपने देश मे जब भी कोई इस उम्र का व्यक्ति शादी रचाता है तो लोग उसका काफी मजाक उड़ाते है। लेकिन, प्यार अगर सच्चा हो तो इस बात से ज्यादा फर्क नही पड़ता। ये मामला मध्य प्रदेश के भूराखेड़ी गांव का है यहां एक 70 साल के बुजुर्ग को 55 साल की महिला से प्यार हो गया। प्यार होने तक तो चलो सब ठीक था लेकिन इस कपल ने शादी करने का फैसला भी कर लिया।और दोनो ने शादी करली। इसके बाद ये खबर पूरे क्षेत्र में फेल गई।
अस्पताल में हुआ था एक दूसरे को प्यार
कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश के भूराखेड़ी निवासी 70 वर्षीय ओमकार सिंह की कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।इसी दौरान अस्पताल में ही इनकी मुलाकात गुड्डीबाई से हुई जिनकी उम्र 55 साल बताई जा रही है।जल्द ही दोनो में प्यार हो गया। दोनो एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब चुके थे कि महज 3 दिन के अंदर दोनो ने शादी करली।
सोशल मीडिया पर यह लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग भी इनकी शादी की खबर सुन खुश हैं। अधिकतर यह देखा जाता है कि जब मां या पिता अधिक उम्र में दूसरी शादी का फैसला करते हैं तो बच्चे इस बात से नाखुश दिखाई देते हैं।
इस मामले में ओमकार सिंह के चारों बेटों ने अपने पिता की खुशी खुशी दूसरी शादी करवा दी। ये न्यूज़ पढ़ने वाले ज्यादातर यूजर्स को लग रहा होगा कि इस उम्र में भला शादी करने की क्या जरूरत थी।