बच्ची के गले में कई घंटे तक लटका रहा कोबरा सांप और फिर डस लिया

अक्सर हम खबरों में सांपों और इंसानों के बीच होने वाली झड़प की खबरें सुनते आ रहे हैं। अक्सर सांप जंगल में से होते हुए रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं। सांप रिहायशी इलाकों में घुसते ही लोगों में काफी हड़कंप मच जाता है क्योंकि सांप होता ही ऐसा प्राणी है कि जिसे देखकर अच्छे-अच्छे के होश उड़ जाते हैं।

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक व्यक्ति के घर में ऐसे ही एक कोबरा सांप घुस आया। साँप ने घर में सोई हुई एक 7 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया और उसके गले में लिपट गया। सांप को बच्चे के गले में लिपटा हुआ देख सभी के होश उड़ गए।

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेलू तालुका से एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति के घर में अचानक आधी रात को सांप घुस आया और उसे अपने घर में सोई हुई 7 साल की बच्ची के ऊपर हमला कर दिया। 7 साल की पद्मिनी गडकरी घर में अपने माता पिता के साथ सो रही थी तभी एक लंबा साँप आकर उसके गले से लिपट गया। रात के करीब 11:00 बज रहे थे और बच्ची को सांप की हलचल महसूस होने पर भर नींद से जाग गई। जैसे ही बच्ची ने आंख खोलकर देखा तो बच्ची सदमे में आ गई। उसके गले में कोबरा सांप फन फैलाए हुए बैठा था।

बच्ची के गले में कई घंटे तक लटका रहा कोबरा सांप और फिर डस लिया
बच्ची के गले में कई घंटे तक लटका रहा कोबरा सांप और फिर डस लिया

 

जैसे ही बच्ची ने सांप को देखा तो उसने जोर से चिल्ला दिया। बच्ची की चीख सुनते ही बच्ची के माता-पिता नींद से जाग गए और बच्ची के गले में सांप को देखकर काफी परेशान हो गए। अपने घर में सांप को देखकर काफी हो हल्ला मचाने के बाद पड़ोसी भी वहां पर इकट्ठा हो गए। बच्ची बिना हिले डुले सांप को गले में लिए बैठी थी। तभी तुरंत सर्पमित्र को फोन करके सांप पकड़ने के लिए मौके पर बुलाया गया। सर्पमित्र ने आने के बाद बताया कि वह कोबरा सांप है और यह साँप बहुत ही अधिक जहरीला होता है।

बच्ची के गले से साफ को अलग करने की कोशिश सर्पमित्र कर ही रहा था। परंतु सांप को पकड़ने में कई घंटे बीत गए। इतने समय तक बच्ची एक ही जगह पर बिना हिले बैठी रही। बाद में जब सपेरे ने सांप को पकड़ लिया तो सांप ने दुर्भाग्यवश बच्ची को डस लिया। बच्चे को सांप के द्वारा काटे जाने पर सभी लोग डर गए। और तुरंत बच्ची को लेकर पास के ही सेवाग्राम अस्पताल में दौड़े। बच्ची का उपचार सेवाग्राम अस्पताल में चल रहा है और फिलहाल वह बच्ची खतरे से बाहर है ऐसी जानकारी मिल रही है। हालांकि इस घटना के होने के बाद सभी लोग उस बच्ची की हिम्मत की दाद दे रहे हैं और आसपास के इलाकों में सतर्कता बरत रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights