फोटो देखकर की थी शादी, घर आकर हुआ नकली दुल्हन का खुलासा, जानिये पूरी खबर
जालोर जिले के सांचोर की सरवाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस ने शादी करके धोखाधड़ी करने वाली दुल्हन को गिरफ्तार किया है। सीआई किशनाराम से हुई बातचीत में पता चला है कि दांतिया निवासी 30 साल के सोहन सिंह राजपूत ने पुलिस थाना सरवाना में रिपोर्ट लिखवाई की मुरीद खां ने उसके दोस्त गणपत सिंह चौहान डीसी के साले की शादी कीर्ति सिंह की लड़की के साथ करवाने को बोला था। उसने ये शादी करवाने के 5 लाख रुपये तय किये थे। इसके लिए वह राजी हो गए और पीड़ित परिवार को 20 साल की एक युवती का फोटो दिखाया गया, इस तरह पीड़ित परिवार झांसे में आ गया और शादी की तारीख तय हो गई।
इसके बाद मुराद खान ने पीड़ित परिवार को ये बताया कि लडकी वालो के परिवार में किसी की अचानक मौत हो गई ऐसे में लडकी को लेने के लिए 5-6 लोग ही चलते है और शादी कर लेते है।
इसके बाद पीड़ित परिवार गणपत सिंह के घर पहुंचते है और शादी ठीकठाक सम्पन्न हो जाती है। शादी की अगली सुबह आसपास की महिलाएं दुल्हन को देखने के लिए आती है और दुल्हन की फ़ोटो खींचने लगती है। इस बीच ये पता चलता है कि जिस लडकी के साथ शादी हुई है और जिस लड़की का लड़के पक्ष वालो को फ़ोटो दिखाया गया वह दोनो अलग अलग है। इस बाद जब मामला थाने पहुंचता है तो पुलिस दुल्हन से कड़ाई से पुछताछ करती है और दुल्हन सब कुछ सच सच बता देती है।
दुल्हन ने बताया उसे शादी करने के लिए दिए गए थे 30000 रुपये
इस लड़की से पुलिस ने पूछताछ में जब सब कुछ जानने की कोशिश की तो इस लड़की ने बताया कि वह हिम्मतनगर स्थित हसन नगर की रहने वाली है। लड़की ने अपना नाम हिना बताया है। उसमे खुलासा किया है कि उसे मात्र 30000 रुपये देकर शादी करने के लिए कहा गया था।