फेस-बुक लाइव स्ट्रीमिंग में बिजी थी महिला, तभी दो मासूम बच्चों की दसवीं मंजिल से गिर’कर मौ’त

```

सोशल मीडिया का आविष्कार लोगों की सुविधा बढ़ाने के लिए किया गया था। परंतु कुछ लोग सोशल मीडिया में इस हद तक मग्नहो रहे हैं कि उनके निजी जीवन का काफी नुकसान हो रहा है। कुछ लोगों को सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय इस बात का भी ध्यान नहीं रहता कि उनकी जान भी जोखिम में पड़ रही है।

रोमानिया से सोशल मीडिया से संबंधित एक बहुत बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। एक महिला अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का प्रयोग करने में इतनी मग्न थी कि उसके दो मासूम बच्चे दसवीं मंजिल पर से नीचे गिर कर मर गए और उस महिला को भनक तक नहीं लगी।

```

यह घटना इतनी भयावह है कि इसकी भी व्यक्ति को सुनने के बाद काफी दुख होगा। रोमानिया के प्लॉइस्टी शहर में घटी यह घटना सभी सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक सबक है। दरअसल वह महिला जिसका नाम एंड्रिया वायलेट पेट्रीस बताया जा रहा है उसके दो नन्हे जुड़वा बच्चे थे। महिला फेसबु’क पर लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए बैठी थी। महिला चैटिंग में इतनी बिजी हो गई थी कि उसके छोटे बच्चे घर में क्या कर रहे हैं इस बात पर बिल्कुल उसका ध्यान नहीं था। तभी अचानक कुछ ऐसा घटित हुआ जिसके बाद उस महिला के जीवन में बड़ा अंधकार छा गया।

 

महिला के बच्चे घर की खिड़की पर चढ़ गए और दुर्भाग्य से वहां से नीचे गिर गए। महिला और बिल्डिंग की दसवीं मंजिल पर रहती थी। 10वीं मंजिल से बच्चे नीचे गिरने के बाद मौके पर ही उनकी मौ’त हो गई। परंतु हैरानी की बात यह है कि बच्चों की मौत होने के बावजूद भी महिला फेस, बुक लाइव स्ट्रीमिंग पर ही बैठी हुई थी और उसे बच्चों की चीख भी नहीं सुनाई दी। तभी स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत वहां की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उस महिला के घर के अंदर गई।

घर में जाकर देखते ही पुलिस भी हैरान हो गई। इतना बड़ा हादसा हो गया और महिला को इस बात की भनक नहीं थी। वह महिला अभी भी फेस’बुक पर लाइव स्ट्रीमिंग ही कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने उस महिला को उसके बच्चों की मौत की जानकारी दी। महिला अपने बच्चों के साथ हुई इतनी बड़ी दुर्घटना को सुनकर सदमे में आ गई। इस घटना को सुनने के बाद हर कोई उस महिला को ही दोषी मान रहा है और उसे ही अपने बच्चों की मौ’त के लिए कारणीभूत ठहरा रहा है।

फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में बिजी थी महिला, तभी दो मासूम बच्चों की दसवीं मंजिल से गिरकर मौत
फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में बिजी थी महिला, तभी दो मासूम बच्चों की दसवीं मंजिल से गिरकर मौत

 

परंतु महिला ने अपने ऊपर लगे हुए सारे आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया। महिला का कहना है कि उसके दोनों बच्चों की देखभाल करने के लिए उसने उसकी सहेली को रखा था। महिला का कहना है कि बच्चे इतनी ऊपर खिड़की पर चढ़कर नहीं सकते। वही उस महिला की सहेली ने कहा कि मैं बच्चों का बहुत अच्छे से ध्यान रखती थी और उनसे बहुत प्यार करती थी।

Leave a Comment