फिलीपींस की लड़की को हुआ बिहार के लड़के से प्यार, मोहब्बत चढ़ी परवान तो भारत आकर करली शादी
बिहार में आजकल एक शादी की खूब चर्चा हो रही है। बिहार में रहने वाले युवक से फिलीपींस की लड़की को प्यार हो गया। इसके बाद इस विदेशी लड़की ने अपने प्यार का इजहार इस युवक के साथ भी कर दिया। इस बिहारी लड़के को भी लड़की पसन्द आगई और दोनो ने शादी रचाने का फैसला किया। लेकिन शादी करने की ये राह इतनी आसान नही थी क्योंकि लड़की फिलीपींस की थी जिस वजह से लड़की को वीजा मिलने का इंतजार था और वह भारत आने के लिए वीजे का इंतजार करने लगी।
कुछ समय तक इंतजार करने के बाद जैसे ही इस फिलीपींस लड़की को भारत आने का वीजा मिला तो तो वह तुरन्त भारत आगई। यह लड़के सीधे बिहार पहुंची और बिहारी लड़के के साथ सात फेरों के बंधन में बंध गई। इस शादी की पूरे गांव एवं आसपास के सभी क्षेत्रों में खूब चर्चा हो रही है। हर कोई विदेशी दुल्हन और देसी दूल्हे की जोड़ी को देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। दोनो को प्यार की शुरुआत कैसे हुई और फिर दोनो में प्यार कैसे हुआ आईये जानते है।
सेल्समै*न है लड़का
बिहारी लड़के का नाम धीरज प्रसाद है जो गोपालगंज जिले के निवासी है। धीरज गोपालगंज के प्रखंड के मुरार बतरह गांव के रहते है। धीरज फिलीपींस में नौकरी करते है। यहां वह एक होटल में मैनेजर है। यही पर उनकी मुलाकात फिलीपींस की लड़की वेलमुन डुमरा से हुई थी। दोनो की मुलाकात दोस्ती में तब्दील हो गई। और धीरे धीरे दोनो फोन पर सोशल मीडिया के माध्यम से चैट करने लग गए इसके बाद दोनों करीब आगये। और दोनो को आपस मे प्यार हो गया। लड़की धीरज प्रसाद के व्यवहार से इतनी प्रभावित हुई कि उसने धीरज से शादी करने की इच्छा प्रकट की। धीरज में भी लड़की का प्रस्ताव स्वीकार किया और दोनो में शादी रचा ली।