प्यार में पागल लड़के ने किन्नर से कर ली शादी, शादी के बाद बच्चे को गोद लेने का किया फैसला

कहते हैं प्यार अंधा होता है और सच्चा प्यार करने वाले कभी एक दूसरे की जात धर्म और बाकी कुछ नहीं देखते हैं। इस कहावत की जीती जागती मिसाल अयोध्या के भरतकुंड से सामने आई है। एक लड़का एक किन्नर के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। इन दोनों की यह शादी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

आमतौर पर ऐसा कभी भी देखा नहीं जाता इसलिए लोगों के लिए यह काफी हैरान कर देने वाली घटना है। इस घटना के बाद दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वाय*रल हो रही है।

प्यार में पागल लड़के ने किन्नर से कर ली शादी, शादी के बाद बच्चे को गोद लेने का किया फैसला
प्यार में पागल लड़के ने किन्नर से कर ली शादी, शादी के बाद बच्चे को गोद लेने का किया फैसला

जानकारी के अनुसार लड़के का नाम शिव कुमार वर्मा है और लड़की जो किन्नर है उसका नाम अंजली सिंह है। दोनों भी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों में लगभग डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

दोनों ने जब शादी के फैसले की बात अपने घरवालों को बताई तो दोनों के घर वाले इस शादी से बिल्कुल भी राजी नहीं थे। लेकिन दोनों ने अपने अपने घर वालों को किसी प्रकार से राजी कर लिया और शादी करने का फैसला किया।

प्यार में पागल लड़के ने किन्नर से कर ली शादी, शादी के बाद बच्चे को गोद लेने का किया फैसला
प्यार में पागल लड़के ने किन्नर से कर ली शादी, शादी के बाद बच्चे को गोद लेने का किया फैसला

दोनों की शादी नंदीग्राम के एक मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई गई। शादी के समय दोनों के घर वाले भी उपस्थित थे। इतना ही नहीं गांव के भी कई लोग इस शादी में मौजूद रहे। शादी होने के बाद अंजलि और शिव कुमार ने सभी वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लिया और सभी ने उन्हें खुशहाल जीवन बिताने का आशीर्वाद भी दिया। यह शादी संपन्न होने के बाद तुरंत इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाय*रल हुई।

कुछ लोग इस शादी को सामाजिक क्रांति की एक नीव के रूप में देख रहे हैं तो कुछ लोग इसे अद्भुत परिवर्तन बता रहे हैं।

प्यार में पागल लड़के ने किन्नर से कर ली शादी, शादी के बाद बच्चे को गोद लेने का किया फैसला
प्यार में पागल लड़के ने किन्नर से कर ली शादी, शादी के बाद बच्चे को गोद लेने का किया फैसला

शादी में अंजली का कन्यादान उसके बहन और बहनोई के द्वारा किया गया। शादी पूरे रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर संपन्न हुई। शादी होने के बाद शिव कुमार ने कहा कि वह बहुत जल्द ही किसी बेसहारा बच्चे को गोद लेंगे और उसे माता पिता का प्यार देंगे।

शिव कुमार वर्मा ने यह साबित करके दिखाया कि सच्चा प्यार किसी भी हद को पार करने के लिए प्रेरित कर देता है। सोशल मीडिया पर दोनों की इस शादी की काफी चर्चा हो रही है और सभी लोग इन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights