पुष्पा के साइड इफ़ेक्ट : दसवीं क्लास के बच्चे ने एग्जाम में लिखा – अपुन लिखेगा नही।
अल्लु अर्जुन की फ़िल्म पुष्पा जब रिलीज हुई थी, इस मूवी का जादू लोगो के सर चढ़कर बोला था। इस फ़िल्म के गाने भी बहुत फेमस हुए थे। और डायलॉग तो आप जानते ही होंगे। जो आज भी भारतीयों के जुबान पर है। आज हम आपको ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे पे पढ़कर आप सोच में पड़ जाएंगे जी हां ये मामला इस मूवी के एक डायलॉग से जुड़ा हुआ है।
दरअसल एक दसवीं के छात्र ने उत्तरवाली(Answer Sheet) ये लिख दिया – ‘पुष्पा, पुष्पा राज…. अपुन लिखेगा नही साला’. मिलो.. इस उस्ताद जी से। जी हां! मामला पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया और फेल रही है। हालांकि, इसके बारे में सटीक जानकारी और बच्चे की पहचान अब तक नही हो सकी है।
हर कोई ये खबर पढ़कर हैरान है। इस मामले के बारे में पढ़कर ही आप अंदाजा लगा सकते है कि इस मूवी के डायलॉग बच्चों के सिर पर किस तरह सवार है। फ़िल्म भले ही काल्पनिक हो। लेकिन, लोग इस मूवी के डायलॉग और सॉन्ग को अपने जीवन से जोड़ने से नही कतरा रहे है।
मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म के मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में डब वर्जन हैं। यह फिल्म सभी भाषाओं में ब्लॉकबस्टर रही है जिसने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। दर्शकों, क्रिकेटर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, इंडस्ट्री के उम्दा अभिनेताओं ने न केवल इस फिल्म की सुंदरता को पहचाना है, बल्कि फ़िल्म से उस ट्रेंड को भी फॉलो किया है जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टाइल को विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा इनएक्ट किया गया है।