पति के छोड़ जाने के बाद नींबू पानी, आइसक्रीम बेचकर किया गुजारा, मेहनत कर बनी पुलिस इंस्पेक्टर

जब इंसान की परिस्थिति बहुत खराब हो जाती है तब उसे किसी न किसी तरीके से रास्ता ढूंढना ही पड़ता है। चाहे पूरी दुनिया अपने खिलाफ हो जाए लेकिन जिंदगी जीने के लिए दुनिया में कठिनाइयों भरे रास्ते से तो होकर गुजरना ही पड़ता है। लेकिन कुछ लोग इस जंग में हार जाते हैं और कुछ लोग इस जंग को पार कर जाते हैं। ऐसी ही एक जांबाज महिला की कहानी हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं।

जिस महिला के पति ने उसे उस समय छोड़ दिया जब महिला का बच्चा गोद में ही पलता था। ऐसे यह महिला दरबदर भटकती रही लेकिन मेहनत और मजदूरी करके आज यह महिला पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हो चुकी है।

पति के छोड़ जाने के बाद नींबू पानी, आइसक्रीम बेचकर किया गुजारा, मेहनत कर बनी पुलिस इंस्पेक्टर
पति के छोड़ जाने के बाद नींबू पानी, आइसक्रीम बेचकर किया गुजारा, मेहनत कर बनी पुलिस इंस्पेक्टर

नींबू पानी और आइसक्रीम बेचकर किया गुजारा

हम जिस महिला की बात कर रहे हैं उस महिला का नाम है एनी शिवा। यह महिला केरल के तिरुअनंतपुरम जिले में रहती है। बता दें कि इस महिला को उसके पति ने केवल 21 साल की उम्र में छोड़ दिया था। उस समय महिला की गोद में उसका 8 महीने का बेटा भी था। इस महिला को उसके माता-पिता ने भी अपनाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद महिला ने अपनी दादी के घर का सहारा लिया और वहीं पर अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने का निश्चय किया। महिला अपने और अपने बच्चे का पेट पालने के लिए कभी नींबू पानी बेचा करती तो कभी आइसक्रीम भेजा करती थी। इतना ही नहीं पैसे कमाने के लिए महिला ने लोगों के घर में बर्तन मांजने से भी परहेज नहीं किया।

पति के छोड़ जाने के बाद नींबू पानी, आइसक्रीम बेचकर किया गुजारा, मेहनत कर बनी पुलिस इंस्पेक्टर
पति के छोड़ जाने के बाद नींबू पानी, आइसक्रीम बेचकर किया गुजारा, मेहनत कर बनी पुलिस इंस्पेक्टर

मेहनत कर बनी सब इंस्पेक्टर

अपना और अपने बच्चे का पेट पाने के लिए मेहनत मजदूरी करके एनी अपनी पढ़ाई भी किया करती थी। बता दें कि एनी पुलिस स्टेशन के सामने नींबू पानी बेचा करती थी और साथ ही साथ वह अपनी पढ़ाई भी किया करती थी। एनी को बचपन से ही पढ़ने लिखने का काफी शौक था और वह पढ़ने में काफी होशियार भी थी जिसके कारण उसने बड़ी आसानी से पुलिस में भर्ती होने की परीक्षा पास कर ली और सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हो गई। सब इंस्पेक्टर बनते ही एनी के बुरे दिन बदल गए और वह एक अच्छी जिंदगी बिताने लगी।

पति के छोड़ जाने के बाद नींबू पानी, आइसक्रीम बेचकर किया गुजारा, मेहनत कर बनी पुलिस इंस्पेक्टर
पति के छोड़ जाने के बाद नींबू पानी, आइसक्रीम बेचकर किया गुजारा, मेहनत कर बनी पुलिस इंस्पेक्टर

लोगों ने की एनी की प्रशंसा

बता दें कि एनी ने लव मैरिज की थी और उस आदमी से शादी करने के लिए उन्होंने अपने माता पिता से भी विद्रोह कर लिया था। यही कारण था कि जब एनी को उनके पति ने छोड़ दिया तब उनके माता-पिता ने उन्हें सहारा देने से इनकार कर दिया। लेकिन किस्मत का मारा हुआ व्यक्ति जब एक बार संभलता है तो फिर वह अपनी किस्मत बदल कर ही दम लेता है उन्हें बिना यह बात एनी ने साबित कर दिखाई। इस महिला की कहानी जैसी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कई लोग इस महिला की बहादुरी और हिम्मत की प्रशंसा करने लगे। यहां तक की कई बड़ी फिल्मी हस्तियों ने भी एनी के जज्बे को सलाम किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights