पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द करेंगे दूसरी शादी, जानिए कौन है उनकी होने वाली पत्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द करेंगे दूसरी शादी, जानिए कौन है उनकी होने वाली पत्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है।ये उनकी दूसरी शादी होगी। 48 वर्षीय भगवंत मान दूसरी शादी चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस शादी में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल सहित मनीष सिसोदिया भी सपरिवार शामिल होंगे।AAP राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शादी की अरेंजमेंट की सारी जिम्मेदारी संभाल रहे है।

कौन है भगवंत मान की होने वाली पत्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द करेंगे दूसरी शादी, जानिए कौन है उनकी होने वाली पत्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द करेंगे दूसरी शादी, जानिए कौन है उनकी होने वाली पत्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी डॉ गुरप्रीत कौर से होगी। विधानसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने पार्टी का प्रचार करने में अहम भूमिका निभाई थी। भगवंत मान और बहन दोनो ही गुरप्रीत कौर को कई महीनों से जानती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भगवंत मान की मां को उनकी होने वाली बहु खूब पसंद है। गुरप्रीत कौर भगवंत मान से तकरीबन 16 साल छोटी है।

चुनाव से पहले ही होने वाली थी शादी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द करेंगे दूसरी शादी, जानिए कौन है उनकी होने वाली पत्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द करेंगे दूसरी शादी, जानिए कौन है उनकी होने वाली पत्नी

जानकारी के अनुसार भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी विधानसभा चुनाव से पहले ही होने वाली थी। लेकिन अधिक व्यस्तता के कारण भगवंत मान को ये शादी उस समय टालनी पड़ी।
गुरप्रीत कौर हरियाणा के हिसार की रहने वाली है, गुरप्रीत कौर भी सिख धर्म से आती है। लिहाजा दोनो की शादी सिख रीति रिवाजों के अनुसार ही होगी। शादी की ज्यादातर तैयारियां पूरी हो चुकी है।इस शादी का सारा खर्च CM भगवंत मान खुद ही उठा रहे है।

पहली पत्नी से हो चुका तलाक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द करेंगे दूसरी शादी, जानिए कौन है उनकी होने वाली पत्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द करेंगे दूसरी शादी, जानिए कौन है उनकी होने वाली पत्नी

साल 2015 की बात है जब भगवंत और उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत का तलाक हो गया था। उस समय बताया जा रहा था कि उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर, भगवंत मान के राजनीति कदम रखने खुश नही थी।लिहाजा दोनो ने अलग अलग होने का रास्ता चुना।भगवंत मान ने खुद बताया था कि उनके पास परिवार और पंजाब दोनो में से एक को चुनने का विकल्प था मैंने पंजाब को चुना।

About

Indian blogger

View all posts by →

Leave a Reply

Your email address will not be published.