तारे जमी पर’ में वो छोटा सा लड़का याद है?? अब हो गया है इतना बड़ा। नही पहचान पाएंगे पहली नजर में देखिए लेटेस्ट तस्वीर
2007 में आई तारे जमीन पर फिल्म से सबका दिल जीतने वाले ईशान अवस्थी जिनका असली नाम दर्शील सफारी है, आज उनका जन्मदिन है। दर्शील सफारी ने की फिल्म तारे जमीन पर ने सबके दिल में जगह बना ली थी। इस फिल्म को जिसने देखा वो दर्शील सफारी को कभी नहीं भूल पाएगा, इस मूवी में दर्शील ने अपनी गजब की छाप छोड़ी थी। साइकोलॉजिकल ड्रामा वाली फिल्म कई बच्चों को बचपन को बहुत करीब से दिखाती है। और इस फिल्म में दर्शील सफारी ने अपने अभिनय से सबको भावुक कर दिया था। आपको बता दें कि इस फिल्म को लीड में बॉलीवुड के बड़े स्टार अमीर खान थे। आज इस खबर में हम दर्शील सफारी से जुड़ी बातों को बताएंगे।
10 साल की उम्र में किया था फिल्मी सफर शुरू
दर्शील जब तारे जमीन पर फिल्म में काम कर रहे थे, तब वो महज 10 वर्ष के थे। इस मूवी में दर्शील ने डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक बच्चे का किरदार निभाया था, जो कम बोलता था और चीजों को ठीक से समझ नहीं पाता था।
ऐसे दिखते है अब दर्शील सफारी
समय के साथ-साथ सब बदल जाता है। ऐसा ही कुछ दर्शील सफारी के साथ भी हुआ । वक्त के साथ बदलना और उसमे ढलना प्रकृति का नियम है।15 साल में दर्शील में बहुत बदलाव आया हैं कि लोग उन्हें देखकर चौंक जाते हैं। दर्शील का नया लुक सबको हैरान करता हैं।
जी हां आजकल दर्शील देखने मे बहुत हैंडसेम दिखते है।
आजकल क्या कर रहे है दर्शील
2019 में, उन्होंने एक महत्वाकांक्षी युवा IIT स्नातक की भूमिका निभाते हुए, नाटक कैसे करेंगे में अपनी नाटकीय शुरुआत की। सुकेतु शाह ने शहरी हिंदी नाटक का निर्देशन किया, जो 2019 में मुंबई के बालगंधर्व रंग मंदिर में खुला। 2020 में, उन्होंने अभिनेता और YouTuber अनुष्का सेन के साथ रोमांटिक संगीत वीडियो प्यार नाल में सह-अभिनय भी किया। विभोर पाराशर ने गाने को गाया था।
दर्शील सफारी ने आमिर खान की तारे जमीन पर है के बाद 3 फिल्मों में काम किया। इसके बाद वो टीवी शो में देखे गए थे। अब फिलहाल वो अपनी शॉर्ट फिल्म पर काम कर रहे है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मिडीया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पे साझा की है।