जानिए विश्व की सबसे समझदार गाय के बारे में, टॉयलेट में करती है गोबर, और बेडरूम में सोती है
भारत में गाय को माँ का दर्जा दिया जाता है। हिन्दू ग्रन्थ के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है ऐसा माना जाता है इसलिए भारत मे लोग गाय की पूजा भी करते है।
और चुनावी दौर में गाय के बारे में राजनीति भी गरमा जाता है अक्सर ऐसा भी देखा जाता है।
लेकिन , सबके बाद भारत में आज भी कई गाय सड़को पर गला सड़ा भोजन करके अपना जीवन गुजारती है। जो वाकई में दुःखद है।गाय के लिए सरकार को चहिये कि वो एक ऐसा कानून बनाए।
जिससे गाय की इधर उधर बेकदरी न हो।और गाय को अपना पेट पालने के लिए धक्के न खाने पड़े।
ऐसे में सड़क पर घूमने वाली गायों के लिए विशेष रूप से कई गोशालाएँ भी बनाई गई हैं, जबकि कुछ लोग गौ पालन के जरिए डेयरी प्रोडक्ट्स प्राप्त करते हैं। खैर इन सबसे परे हम आज आपको ऐसी गाय के बारे में बताने जा रहे है जो एक बच्चे की तरह रहती है। या हम ये भी सकते है कि इस गाय का पालन पोषण एक बच्चे की तरह होता है ये कहना भी सही होगा।
अमरीकी महिला का है गाय के प्रति प्रेम
जैसा कि हमने बताया है कि भारत मे गाय को माता का दर्जा दिया जाता है।लेकिन अगर आप ये समझते है कि भारत में गाय को माता माना जाता है तो जनाब आप गलत हो सकते है क्योंकि जिस गाय के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है।
वो अमेरिका में है।इस गाय का पालन पोषण एक अमेरिकी महिला करती हैइस अमेरिकी महिला ने गाय की बछड़ी को एक बच्चे की तरह पाल रखा है।इतना ही नही ये महिला इस गाय की बच्छी को अपने बच्चे की तरह मानती है।
इस महिला ने अमेरिका के अरकांसस (Arkansas) शहर में रहने वाली 22 वर्षीय फेथ ओ’शिल्ड्स एलन (Faith O’Shields Allen) नामक महिला ने 16 महीने की गाय की बछिया को अपने घर पर रखा है, जिसका नाम उसने Ferdinand रखा है। यह महिला सोशल मीडिया पर अपनी बछिया के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है।
बच्चो की तरह बोतल से पीती है दूध, टॉयलेट में करती है गोबर
फेथ अपनी बछिया से बेहद प्यार करती हैं, मानो जैसे, कोई माँ अपने बच्चे से प्यार करती हो फेथ ने Ferdinand को बचपन से ही अच्छी आदतें सीखा रखी हैं। ऐसे में फेथ की बछिया पूरे दिन में एक टाइम टेबल के अनुसार तय समयनुसार ही गोबर करती है, जिसके लिए वह टॉयलेट का इस्तेमाल करती है, वह तय समय पर ही टॉयलेट जाती है। यह बछिया अन्य गायों की तरह इधर उधर गोबर करके गंदगी नहीं फैलाती है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उसका गोबर करना भी ट्रेंड कर रहा है। वाकई में इस गाय का टाइम टेबल एक आम इंसान से भी गजब है।
फेथ और Ferdinand बछिया के बीच माँ और बच्चे जैसा रिश्ता है, जिसकी वजह से वह अपनी बछिया को बोतल से दूध भी पिलाती हैं। फेथ आमदनी के लिए एक हॉबी फार्म चलाती हैं, जिसमें वह लोगों को गाय, बछिया और बछड़ों की देखभाल व पालन पोषण का सही तरीका सिखाती हैं।