जानिए कौन है 12th की CBSE टॉपर तान्या सिंह, 500 में से 500 अंक किये हासिल, देखिए मार्कशीट

जानिए कौन है 12th की CBSE टॉपर तान्या सिंह, 500 में से 500 अंक किये हासिल, देखिए मार्कशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के बारवीं के परिणाम शुक्रवार 22 मई को घोषित किये गए।इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली तान्या सिंह को सीबीएसई बोर्ड की 12वी में 500 में से 500 अंक मिले है।

जानिए कौन है 12th की CBSE टॉपर तान्या सिंह, 500 में से 500 अंक किये हासिल, देखिए मार्कशीट
जानिए कौन है 12th की CBSE टॉपर तान्या सिंह, 500 में से 500 अंक किये हासिल, देखिए मार्कशीट

देश भर में तान्या की चर्चा हो रही है, 500 में 500 अंक हासिल करने वाली तान्या सिंह की मार्कशीट सामने आ रही है। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।तान्या सिंह बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा है। परिणाम घोषित होने के बाद बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में जश्न का माहौल है।

हर विषय मे हासिल किए 100 में 100 अंक

जानिए कौन है 12th की CBSE टॉपर तान्या सिंह, 500 में से 500 अंक किये हासिल, देखिए मार्कशीट
जानिए कौन है 12th की CBSE टॉपर तान्या सिंह, 500 में से 500 अंक किये हासिल, देखिए मार्कशीट

तान्या सिंह की मार्कशीट में देखा जा सकता है कि तान्या ने हर सब्जेक्ट में 100 में 100 अंक हासिल किए है।हर विषय मे तान्या को A1 ग्रेड मिला है।तान्या सिंह ने अंग्रेजी में 100 में 100, हिस्ट्री में 100,राजनीतिक शास्त्र में 100, भूगोल में 100, अर्थशास्त्र में 100, एवं हिंदी में भी 100 में 100 हासिल किए है।

बुलंदशहर की रहने वाली है तान्या सिंह

तान्या सिंह बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12वी छात्रा है।तान्या फिलहाल बुलंदशहर में शिवा आवासीय कॉलोनी में यमुनापुरम में रहती है। तान्या सिंह के पिता ठेकेदार है, तान्या के पिता का नाम विजय कुमार है। अपनी इस कामयाबी का श्रय तान्या ने अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

100 फीसदी रहा तान्या सिंह के स्कूल डीपीएस का रिजल्ट

जानिए कौन है 12th की CBSE टॉपर तान्या सिंह, 500 में से 500 अंक किये हासिल, देखिए मार्कशीट
जानिए कौन है 12th की CBSE टॉपर तान्या सिंह, 500 में से 500 अंक किये हासिल, देखिए मार्कशीट

तान्या के स्कूल बुलंदशहर के डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) का परिणाम 100 फीसदी रहा है।
इसी स्कूल को एक और छात्रा ने 500 में 499 अंक हासिल किए है।इतना ही नही इसी स्कूल की एक और छात्रा ने 500 में 497 अंक हासिल किए है इस छात्रा का नाम सौम्या नामदेव है।इस स्कूल के 12वी के 250 छात्रों ने परीक्षा दी और सभी छात्र अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights