हमारे देश में आज भी ऐसे कई लोग हैं जिनके मन में गरीबों के प्रति काफी संवेदनाएं हैं और वे आए दिन गरीब लोगों के लिए किसी ना किसी प्रकार से मदद किया करते हैं। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग तो गरीबों के लिए काम करते ही हैं परंतु जो लोग सामाजिक क्षेत्र में ना होते हुए भी व्यक्तिगत रूप से लोगों की मदद कर रहे हैं उन्हें भी हमें याद करना चाहिए।
ऐसी ही एक बुजुर्ग महिला जो कि केवल एक रुपए में गरीब मजदूरों को इडली बना कर खिलाती है की बात इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग महिला गरीब मजदूरों के लिए इतने सस्ते दाम पर इडली बेचती है।
बुजुर्ग महिला का नाम कमलतल है और उम्र 80 वर्ष है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहने वाली यह महिला साल 2019 में फेमस हुई और उन्हें इडली वाली अम्मा के नाम से जाना गया। बताया जा रहा है कि यह महिला केवल एक रुपए में ही लोगों का पेट भरने के लिए इडली बना कर भेजती है। हालांकि इससे उनका कोई फायदा नहीं होता परंतु फिर भी वह अपना फायदा नुकसान देखे बिना लोगों का पेट भरने का काम करती है।
बता दें कि यह बुजुर्ग महिला पिछले 30 वर्षों से यह काम कर रही है और उन्हें यह काम करने में काफी आनंद आता है। आज के समय में ऐसी सेवा देना बहुत ही कम दिखाई देता है परंतु ऐसे लोग किसी से छुपते नहीं है और उन्हें लोगों के द्वारा तारीफ भी मिल ही जाती है।
दरअसल जैसे ही इस महिला के द्वारा किए जा रहे इतने उत्तम कार्य की जानकारी महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा तक पहुंची उन्होंने भी बुजुर्ग महिला के काम की काफी प्रशंसा की। इतना ही नहीं आनंद महिंद्रा ने उस समय महिला को एलपीजी कनेक्शन भी लगवा कर दिया।
दर्शन महिला कोयले और लकड़ी के चूल्हे पर इडली बना कर बेचा करती थी परंतु जैसे ही आनंद महिंद्रा को महिला की हालत पता चली तो उन्होंने उसे एलपीजी कनेक्शन लगवा कर दिया। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने बुजुर्ग महिला से यह भी वादा किया था कि वह उसका नया घर बनवा कर देंगे और उसका बिजनेस करने के लिए अच्छी जगह भी देंगे। अब आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा किया है।
बता दें कि आनंद महिंद्रा आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आनंद महिंद्रा को सामाजिक कार्यों में योगदान देना काफी पसंद आता है।
आए दिन हम खबरों में सुनते हैं कि आनंद महिंद्रा किसी ने किसी प्रकार से किसी विशेष व्यक्ति की मदद किया करते हैं और इसी के लिए भी मशहूर भी है। ऐसे ही जब आनंद महिंद्रा ने इस बुजुर्ग महिला यानी इडली वाली अम्मा की कहानी सुनी तो वे तुरंत मदद करने के लिए आगे आए और अब आनंद महिंद्रा ने बुजुर्ग महिला से किया हुआ वादा भी पूरा करते हुए उसे एक घर बना कर दिया है और साथ ही साथ बिजनेस चलाने के लिए विशेष जगह भी दी है।