एक ही मूवी को 292वी बार मूवी देखकर इस शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

एक ही मूवी को 292वी बार मूवी देखकर इस शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

आप एक मूवी को हद से हद कितनी बार देख सकते है? अगर नॉर्मल मूवी हो तो कोई भी शख्स एक मूवी को एक ही बार देखता है। लेकिन अगर मूवी एक्शन से भरी या दिलचस्प स्टोरी वाली हो तो 2 या 3 बार ही देख सकते है। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे है वो कहानी वाकई में दिलचस्प है आज हम आपको एक शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसने 3 महीने में एक ही मूवी 292 देख डाली और गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।

292 वी बार देखीस्पाइडर  मैन

एक ही मूवी को 292वी बार मूवी देखकर इस शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
एक ही मूवी को 292वी बार मूवी देखकर इस शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

रिकॉर्ड कीपर के अनुसार इस शख्स का नाम रामिरो एलानिस है । रामिरो एलानिस अमेरिका के फ्लोरिडा के रहने वाले है। एलानिस ने साल 16 दिसंबर 2021 से लेकर इस साल 15 मार्च 2022 तक ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (Spider-Man: No Way Home) को 292 देख लिया है और एक रिकॉर्ड बना लिया।

एक ही मूवी को 292वी बार मूवी देखकर इस शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
एक ही मूवी को 292वी बार मूवी देखकर इस शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

रामिरो एलानिस ने मार्वल कॉमिक्स पर आधारित एक्शन से भरपूर स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ मूवी को देखने के लिए लगभग 30 दिन बिताए जो लगभग 720 घंटे के बराबर होते है। कैल्कुलेशन के हिसाब से रामिरो एलानिस ने इस मूवी को देखने के लिए 2 लाख 59 हजार से ज्यादा रुपये खर्च कर दिए।

इससे पहले भी रामिरो एलानिस ने बनाया था ऐसा ही रिकॉर्ड

एक ही मूवी को 292वी बार मूवी देखकर इस शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
एक ही मूवी को 292वी बार मूवी देखकर इस शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

साल 2019 में रामिरो एलानिस ने ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ (Avengers: Endgame) को भी 191 बार देखा था। और रिकॉर्ड बनाया था लेकिन उनका ये रिकॉर्ड ज्यादा दिन रेकॉर्डबूक दर्ज ने रह सका और 2021 में अरनॉड क्लेन नाम के शख्स ने एवेंजर्स: एंडगेम’ (Avengers: Endgame) को 204 बार देखकर ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।

शुरुआती हफ़्तों में एलानिस ने लगभग हर दिन 5 स्क्रीनिंग देखी। इस हिसाब से एलानिस की निगाहें लगभग 12 गण्टे 20 मिनट लगातार स्क्रीन पर रही। इस मूवी को इतनी बार देखना बहुत समस्या भरा काम है। क्योंकि अगर आप कोई रिकॉर्ड बना रहे तो उसके लिए कुछ नियम व शर्ते होती है मूवी देखने का रिकॉर्ड बनाने के लिये मूवी देखने के दौरान आपकी निगाहे हर समय फ़िल्म स्क्रीन पर होनी चाहिए। इसका साफ मतलब ये है कि इस दौरान आप न तो नींद की झबकी ले सकते है और न ही फोन यूज कर सकते है और न ही बाथरूम ब्रेक ले सकते।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights