एक ऐसा VVIP पेड़ जिस की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं सुरक्षा गार्ड

हमारे देश में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अनेकों अभियान चलाए जाते हैं। पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए सबसे प्रमुख उपाय के रूप में वृक्षारोपण को देखा जाता है। कई बार वृक्षारोपण को लेकर प्रशासन की ओर से लोगों को भी सचेत किया जाता है और पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है।

एक ऐसा VVIP पेड़ जिस की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं सुरक्षा गार्ड
एक ऐसा VVIP पेड़ जिस की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं सुरक्षा गार्ड

कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जो कि विलुप्त होते चले जा रहे हैं जिसके कारण उनके संरक्षण के लिए प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाए जाते हैं परंतु क्या आपने सुना है कि किसी पेड़ की सुरक्षा में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हो। जी हां दोस्तों हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे गार्ड को तैनात किया गया है और काफी बारीकी से इस पेड़ की सुरक्षा की जाती है।

यह पेड़ मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के एक पहाड़ी पर स्थित है। बताया जाता है कि इस पेड़ की सुरक्षा के लिए इसके आजू-बाजू में 15 फीट ऊंची जालियां लगाई गई है जिसके कारण इस पेड़ पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इतना ही नहीं इस पेड़ की सुरक्षा करने के लिए 24 घंटे 5 से 6 गार्ड यहां पर तैनात रहते हैं। बताया जाता है कि इस पेड़ का समय-समय पर हेल्थ चेकअप भी किया जाता है और इस पेड़ को समय समय पर उचित उर्वरकों का भी डोज़ दिया जाता है।

एक ऐसा VVIP पेड़ जिस की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं सुरक्षा गार्ड
एक ऐसा VVIP पेड़ जिस की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं सुरक्षा गार्ड

इस पेड़ की सुरक्षा को लेकर प्रशासन इतना संवेदनशील है कि इस पेड़ का पत्ता भी टूट जाए तो सारा प्रशासन हिल जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सा पेड़ है और इसमें ऐसी क्या खासियत है जो इस पेड़ के लिए इतनी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बता दें कि यह वृक्ष भगवान गौतम बुद्ध से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार यह मोदी परिवार का वृक्ष है। यह उन्हीं पेड़ों में से एक है जिसके नीचे बैठकर भगवान गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। इस पेड़ की खासियत यह भी है कि यह पेड़ 21 सितंबर 2012 में श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के द्वारा रोपित किया गया था।

एक ऐसा VVIP पेड़ जिस की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं सुरक्षा गार्ड
एक ऐसा VVIP पेड़ जिस की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं सुरक्षा गार्ड

श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति ने इस पेड़ का एक रूप उस पेड़ से लाया था जो पेड़ उन्होंने बोधगया में लगे बोधि वृक्ष की शाखा से ले जाकर श्रीलंका में लगाया था। यही वजह है कि यह पेड़ इतनी सुरक्षा और से घिरा हुआ है और प्रशासन इस पेड़ की सुरक्षा को लेकर इतना अति संवेदनशील है।

एक ऐसा VVIP पेड़ जिस की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं सुरक्षा गार्ड
एक ऐसा VVIP पेड़ जिस की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं सुरक्षा गार्ड

बता दें कि इस पेड़ की सुरक्षा में प्रतिवर्ष 12 से 15 लाख रुपए खर्च आता है। इस पेड़ की सुरक्षा को लेकर स्थानीय उद्यानिकी विभाग से लेकर राजस्व और पुलिस प्रशासन भी काफी सचेत रहता है। इस पेड़ को प्रतिदिन पानी पहुंचाने के लिए स्थानीय नगर पालिका के द्वारा विशेष टैंकर की व्यवस्था की गई है।

इस पेड़ में किसी भी प्रकार की कीट ना लग पाए इसलिए समय-समय पर इस पर औषधियों का छिड़काव किया जाता है और इतना ही नहीं इस पेड़ के स्वास्थ्य की भी समय-समय पर जांच की जाती है। इस पेड़ की जांच के लिए समय-समय पर कृषि अधिकारी भी यहां पर दौरा करते रहते हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights