इंग्लैंड से शादी रचाने भारत आया लड़का, झारखंड के वैधनाथ धाम में हिन्दू रीति रिवाजों से हुई शादी
भारतीय कल्चर और संस्कृति की दुनियां में चर्चा है। इस बात को भारतीय लड़कीं जेना वत्स और लंदन के लड़के सेम ने साबित भी कर दिखाया है। दोस्ती को प्यार में तब्दील करने के लिए सेम और जेना सात समुंद्र पार करके शादी के बंधन में बंधने के लिए झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैधनाथ धाम मन्दिर आए। ब्रहस्पतिवार को बाबा वैधनाथ इस अनोखी शादी के गवाह बने। महादेव के साथ साथ 100 से ज्यादा अन्य लोग इस शादी के साक्षी बने। इस शादी में लड़का लंदन का रहने वाला है और वधु पक्ष भारत के ही बिहार के ही भागलपुर जिले के कहलगांव का है।
इन दिनों बिहार की वैशाली का परिवार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वैशाली में रह रहा है। इस परिवार की बिटिया जेना तकरीबन 7 साल पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन में नौकरी करने चली गई थी।
इस बीच टेलीकॉम कम्पनी में काम करते हुए जेना को सेम नामक लड़के से प्यार हो गया था जो लंदन के रहने वाले है। कुछ महीनों बाद दोनो ने शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन इस प्यार में सबसे बड़ी समस्या जाति और धर्म का अलग-अलग होना था। इस बीच दोनो का देश भी अलग अलग होना एक बडी समस्या थी।हालांकि इन सब समस्याओं को दरकिनार करते हुए दोनो ने शादी करने का मन बना ही लिया था।
लेकिन इस बीच एक और समस्या इस कपल के आड़े आगई और कारोना क कारण सब कुछ ठप हो गया और इस वजह से पासपोर्ट बनने पर प्रतिबंध लग गया। इस वजह से ये शादी 2 वर्ष तक रुकी रही और अंततः जब पासपोर्ट बनने शुरू हुए तो लड़की के परिवार वालो ने लड़के को गाजियाबाद बुला लिया और फिर बाबा वैधनाथ धाम मन्दिर में शादी कराने का फैसला किया। इस बीच दूल्हे सेम के माता – पिता सहित 8 सदस्य लंदन से देवघर आए और बाबा वैधनाथ मन्दिर में हिन्दू रीति रिवाज़ो से शादी की।