आमतौर पर हम देखते हैं कि सोने चांदी की सुरक्षा में या फिर किसी बड़े बंगले की सुरक्षा या फिर किसी बड़े वीआईपी इंसान की सुरक्षा में कुत्ते और गार्ड तैनात किए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि किसी आम के पेड़ की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए है। ऐसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा कि किसी आम के पेड़ की सुरक्षा के लिए कुत्ते और गार्ड तैनात किए गए हैं।
लेकिन यह कोई साधारण आम का पेड़ नहीं है बल्कि दुनिया का सबसे महंगा आम इस पेड़ पर उगता है यही कारण है कि इस आम के पेड़ की सुरक्षा करने के लिए 6 खूंखार कुत्ते और 4 गार्ड तैनात किए गए। तो आइए जानते हैं आखिर क्या खासियत है इस आम के पेड़ की।
लाखों रुपए में बिकता है यह आम
यह आम के पेड़ मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहने वाले संकल्प परिहार के घर की बाग में लगे हुए हैं। संकल्प परिहार और उनकी पत्नी ने मिलकर बहुत साल पहले उनके बगीचे में आम के सिर्फ 2 पेड़ लगाए थे तब उन्हें पता नहीं था कि वह जो आम लगा रहे हैं और आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए है।
लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस विशेष आम की कीमत 2.70 लाख रुपए प्रति किलो है तो वह काफी हैरान हो गए और उन्होंने तुरंत इस आम के पेड़ की सुरक्षा बढ़ा दी। संकल्प परिहार के बगीचे में कुल 7 आम के पेड़ हैं जिनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं बरती जाती।
यह है आम की खासियत
बता दें कि इस आम की खासियत यह है कि यह जापानी आम है। इस आम को ‘मियाजाकी’ आम कहा जाता है। यह आम केवल जापान में ही उगता है। यह आम गहरे लाल रंग का होता है और स्वाद में बहुत ही ज्यादा मीठा होता है। इस आम की डिमांड अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसलिए ज्यादा है क्योंकि यह आम जापान के ही मौसम में उगता है और बहुत कम इसका उत्पादन होता है।
ऐसे में मध्यप्रदेश के जबलपुर में वही नस्ल का आम उगना अपने आप में चमत्कार के समान था। जैसे ही संकल्प परिहार को पता चला कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में आम की कीमत इतनी ज्यादा है तो उनका भाग्य ही चमक गया।
लोग मुंह मांगी कीमत पर खरीदने को तैयार
संकल्प परिहार ने बताया कि वह एक बार चेन्नई की यात्रा कर रहे थे कि उसी दौरान उन्होंने एक आदमी से शाम के 2 पौधे खरीदे थे। उन्हें तब नहीं पता था कि यह किस प्रजाति का आम है इसलिए उन्होंने इस आम के पेड़ को अपनी मां का नाम दामिनी दिया था। जब धीरे-धीरे यह बात लोगों को पता चले कि संकल्प परिहार के पास इतना महंगा आम है तो लोग उनसे संपर्क करने लगे और मुंह मांगी कीमत पर उस आम को खरीदने की बात कहने लगे।
एक आदमी ने तो संकल्प परिहार से एक आम खरीदने के लिए ₹21000 देने की बात कही थी। लेकिन संकल्प परिहार ने आम को बेचने से साफ साफ मना कर दिया। उनका और उनकी पत्नी का कहना है कि वह आम को बेचेंगे नहीं बल्कि इससे और भी ज्यादा पौधे उगाएंगे।