आठवीं में फैल होने के बाद एक बच्चा, कैसे बन गया 22 साल की उम्र में करोडपति, चलाता है मल्टीनेशनल कंपनी.
पढ़ाई मानव के जीवन का सारांश है इसके द्वारा हम किसी भी व्यक्ति के सत्य को जान सकते हैं इसके द्वारा इंसान को वह सब कुछ मिल सकता है जिसकी वह कल्पना करता है आपने अभी तक जितने भी सक्सेसफुल और ज्ञानी लोगों को देखा है उनकी सफलता के पीछे केवल एक ही राज है और वह है शिक्षा।
लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे वो पढक़र आप हैरान हो जाएंगे। आईये जानते है एक ऐसे इंसान के बारे में जो आठवीं कक्षा में फैल हो गया था और आज 23 साल की उम्र में करोड़पति है। ये शख्स है त्रिशित अरोड़ा, जो ज्यादा पढ़े लिखे न होने के बावजूद भी आज करोड़पति है। त्रिशित अरोड़ा 23 साल के है और करोड़ो का कारोबार सम्भाल रखा है।
एथिकल हैकर है त्रिशित अरोड़ा
त्रिशित एक एथिकल हैकर है, आमतौर पर जब भी किसी के दिमाग मे ख्याल आता है कि एक 23 का युवा कैसे इस उम्र में करोडपति बन गया होगा। ये उम्र तो अभी कॉलेज में पढ़ने की होगी।
लेकिन आप यकीन नही कर पाएंगे त्रिशित अरोड़ा आज के समय मे उतना पैसा कमा लेते है। जितना एक बी. टैक और MBA किया हुआ इंसान भी अपनी पूरी उम्र में इतना पैसा नही कमा सकता।
आठवीं क्लास में हुए थे फैल
जब त्रिशित अरोड़ा आठवीं क्लास में फैल हुए थे। तब उन्हें घरवालों से काफी डांट सुनने को मिली थी।और स्थानीय लोगो ने इनका काफी मजाक भी उड़ाया थे। आठवी में फैल होने के बाद इस डर से त्रिशित कई दिनों तक घर से बाहर भी नही निकले थे। तब शायद किसी ने त्रिशित से उम्मीद भी नही की होगी कि त्रिशित एक दिन इस मुकाम पर पहुंच जाएंगे जहां वो महीना के करोड़ो कमा सकते है।
हैकिंग सीखने की लत से हुए थे फैल
त्रिशित जब फैल हुए थे उस समय वो हैकिंग सिख रहे थे। त्रिशित के सर पे हैकिंग सीखने का जनून इस कदर हावी था कि उन्हींने आठवीं में दूसरे बार के पेपर नही दिए थे और फैल हो गए थे। दिनभर हैकिंग में ज्यादातर समय गुजारने के बाद उन्हे किसी और काम को समय देने का समय ही नही लगता था। आठवीं में फैल होने के बाद कुछ सालों बाद त्रिशित ने कॉरेस्पोंडेंस से बारहवीं की परीक्षा दी थी, इस बार वो पास हो गए थे।
कम्प्यूटर पे केंद्रित किया सारा ध्यान
अब त्रिशित ने अपना सारा ध्यान कम्प्यूटर वे देना शुरू कर दिया था। और वो पूर्ण रूप से इस लाइन में ही अपना भविष्य देखने लगे थे। त्रिशित अब इंटरनेट से ही कम्प्यूटर से जुड़ी सारी जानकारी जुटाने में लग गए थे। एथिकल हैकिंग सीखने का त्रिशित के सिर पे इस कदर जनून हावी था कि वो रात के 2-2 बजे तक अपना समय कम्प्यूटर में ही देते थे।
कुछ समय बीतने के बाद त्रिशित अब हैकिंग सिख चुके थे। हैकिंग सीखने के बाद त्रिशित ने कई बड़ी कम्पनियों बताना शुरू किया कि आपकी कम्पनी की वीक पॉइंट ये हो सकता है जहाँ से कम्पनी का डेटा लीक हो सकता है। और भारी नुकसान होने की सम्भावना हो सकती है। इसके बाद से ही बड़ी बड़ी कम्पनियों में त्रिशित की चर्चा होने लग गई और त्रिशित हाईलाइट हो गए। 21 साल की उम्र में त्रिशित ने साइबर सिक्योरिटी फर्म की आधारशिला रखी।
आज दे रहे देश की बड़ी नामी कम्पनियों को साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी सर्विसेज
त्रिशित अब देश की बड़ी बड़ी कम्पनियों को साइबर सिक्योरिटी मुहैया कराते है। जिस में कई बड़ी कंपनी शामिल है जिसे ये सर्विस दे रहे है। इस तरह से त्रिशित आज अपने हुनर के बलबूते मोटी कमाई कर रहे है। त्रिशित आज के समय मे रिलायंस, सीबीआई, पंजाब पुलिस, गुजरात पुलिस, अमूल और एवन साइकिल जैसी कई मशहूर कम्पनियो को साइबर सिक्योरिटी से जुडी सर्विस दे रहे है ।