बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी अपने शुरुआत के समय से ही काफी फेमस रहे। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में जितने भी शोहरत कमाई वह सारी शोहरत उन्होंने खुद के बलबूते पर ही कमाई क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुनील शेट्टी का कोई गॉडफादर नहीं रहा इसलिए उन्हें खुद की मेहनत और लगन से ही इंडस्ट्री में नाम कमाना पड़ा।
हालांकि फिलहाल के दिनों में सुनील शेट्टी अब बड़े पर्दे से थोड़े नदारद दिखाई दे रहे हैं। बावजूद इसके सुनील शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते कई बार सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार भी सुनील शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ में अपनी बेटी की वजह से सुर्खियों का विषय बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है अथिया शेट्टी
हम सभी जानते हैं सुनील शेट्टी की बेटी का नाम अथिया शेट्टी है। अथिया शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म हीरो से की थी। हालांकि इस फिल्म को ज्यादा रिस्पांस नहीं मिल पाया था बावजूद इसके अथिया शेट्टी को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं से अथिया शेट्टी को लोग जानने लगे थे। ज्यादा फिल्में नहीं करने के बावजूद भी अथिया शेट्टी लोगों के बीच काफी फेमस है क्योंकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपने चाहने वालों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है और अपडेट देती रहती है।
केएल राहुल के साथ होने जा रही शादी
बता दे कि अथिया शेट्टी इस बार अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई है। अथिया शेट्टी मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी रचाने वाली है और बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं। बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बीच रिश्ता पिछले 3 साल से है लेकिन दोनों ने इसका खुलासा अब तक नहीं किया था।
हालांकि पिछले बार जब अथिया शेट्टी का जन्मदिन था तो केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अथिया शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने और उनके रिलेशनशिप को खुलकर जाहिर किया था। लेकिन आप सीधा यह खबर आ रही है कि दोनों बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
सुनील शेट्टी के बेटे भी कर सकते हैं इसी साल शादी
बता दे कि सुनील शेट्टी के घर में केवल एक ही नहीं बल्कि दो-दो शादियों की शहनाई एक साथ बच सकती है ऐसे संकेत मिल रहे हैं। एक तरफ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी तो दूसरी तरफ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी आप शादी की ओर बढ़ रहे हैं। बता दे की अहान शेट्टी अब तक किसी फिल्मों में दिखाई नहीं दिए हैं लेकिन बावजूद इसके वे फिल्मी दुनिया से काफी करीब रहते हैं।
अहान शेट्टी भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहते हैं और अब खबरें आ रही हैं कि अहान शेट्टी भी साल 2022 में ही शादी रचा सकते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि सुनील शेट्टी ससुर बनने जा रहे हैं।